Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थworlds leading cardiologists sanjay rajagopal share secret to long life with cost effective way to reduce heart diseases
हार्ट डिसीज वाले सुन लें कार्डियोलॉजिस्ट का सीक्रेट, लंबा जिएंगे; ये है कम खर्च वाला उपचार

हार्ट डिसीज वाले सुन लें कार्डियोलॉजिस्ट का सीक्रेट, लंबा जिएंगे; ये है कम खर्च वाला उपचार

संक्षेप:

डॉ. राजगोपालन के अनुसार, लंबी उम्र और दिल की अच्छी सेहत के लिए प्राइमर्डियल प्रिवेंशन (जोखिम कारकों को शुरू से ही रोकना) सबसे महत्वपूर्ण चीज है। जिसके लिए बचपन से ही स्वस्थ आदतों पर जोर दें।

Dec 09, 2025 07:21 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदुस्तान टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजय राजगोपालन ने लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए लोगों के साथ एक सरल नुस्खा शेयर किया है। बता दें, डॉ. राजगोपालन ओहियो के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स हैरिंगटन हार्ट एंड वैस्कुलर इंस्टीट्यूट में कार्डियोवैस्कुलर मेडिसिन के चीफ और केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में केस कार्डियोवैस्कुलर रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं। उन्हें 2025 अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जो हृदय रोग (CVD) और स्ट्रोक की समझ को बढ़ाने वाले वैज्ञानिकों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनके काम ने पर्यावरणीय जोखिम कारकों के CVD पर प्रभाव को बदल दिया है और हृदय रोगों के लिए नई थेरेपीज विकसित करने में योगदान दिया है। डॉ. राजगोपालन कहते हैं, 'यह पुरस्कार मेरे काम की मान्यता है, लेकिन यह दर्शाता है कि पर्यावरण और हृदय स्वास्थ्य अब अटूट हैं। हृदय अकेले नहीं धड़कता, बल्कि उसके आसपास की दुनिया के साथ तालमेल में धड़कता है।'

लंबी उम्र का सीक्रेट प्राइमर्डियल प्रिवेंशन

डॉ. राजगोपालन के अनुसार, लंबी उम्र और दिल की अच्छी सेहत के लिए प्राइमर्डियल प्रिवेंशन (जोखिम कारकों को शुरू से ही रोकना) सबसे महत्वपूर्ण चीज है। जिसके लिए बचपन से ही स्वस्थ आदतों पर जोर दें।

दिल की सेहत को अच्छा बनाए रखती हैं ये जरूरी सलाह

अच्छी नींद लें- पर्याप्त आराम से हृदय स्वास्थ्य मजबूत होता है।

शारीरिक गतिविधि करें- नियमित व्यायाम, जैसे चलना या खेलकूद।

धूम्रपान न करें- सिगरेट या वेपिंग से दूर रहें।

हाइपरटेंशन नियंत्रित रखें- ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं।

संतुलित आहार लें- कार्बोहाइड्रेट-रिच डाइट से प्रोटीन-रिच डाइट पर शिफ्ट करें।

मोटापा न आने दें- वजन नियंत्रण में रखें।

डॉ. संजय राजगोपालन का मानना है कि अगर आप अच्छी नींद लेते हैं, नियमित वर्कआउट करते हैं, धूम्रपान से परहेज,हाइपरटेंशन कंट्रोल, अच्छी डाइट और मोटापे पर कंट्रोल रखते हैं तो आपकी उम्र लंबी और सेहत अच्छी बनी रहती है।

हृदय रोगों को कम करने का सबसे किफायती तरीका

डॉ. राजगोपालन का मानना है कि दवाओं या इलाज से ज्यादा, शिक्षा और आदतों पर फोकस, सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है। किंडरगार्टन स्तर से ही परिवारों को फीडिंग प्रैक्टिस, स्कूल में भोजन, शारीरिक गतिविधि और व्यायाम (जैसे अनिवार्य स्कूल एक्सरसाइज) सिखाएं। वे कहते हैं, 'कार्बोहाइड्रेट-रिच डाइट से प्रोटीन-रिच डाइट पर असली फोकस करें, क्योंकि लंबे समय में यही सबसे किफायती तरीका है। डॉ. राजगोपालन कहते हैं कि एक बड़ी जनसंख्या के दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो , पिछली सदी के तरीके सबसे कारगर साबित होते हैं, जैसे कम खाना, ज्यादा चलना और प्लांट-बेस्ड फूड्स का अधिक सेवन।

दिल की सेहत के लिए 3 जरूरी चीजें

डॉ. संजय राजगोपालन कहते हैं कि दिल की सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए आमतौर पर सिर्फ 3 बुनियादी चीजों की आवश्यकता पड़ती है। कम खाएं, ज्यादा चलें, और प्लांट-बेस्ड फूड्स ज्यादा लें। इसके अलावा डायबिटीज, मोटापा और हाइपरटेंशन जैसे रोगों से खुद को बचाकर रखें। ये तीनों समस्याएं हृदय रोगों के प्रमुख कारणों में से एक है। जिन्हें स्वस्थ आहार और व्यायाम से दूर किया जा सकता है।

बड़े स्तर पर, कम खाना, ज्यादा चलना और प्लांट-बेस्ड फूड्स अपनाएं। पर्यावरणीय जोखिमों (जैसे वायु प्रदूषण) को कम करने के लिए पॉलिसी बदलाव जरूरी हैं, क्योंकि ये व्यक्तिगत स्तर पर हल नहीं हो सकते। खासकर बच्चों के लिए साफ हवा, पानी और भोजन सुनिश्चित करें। साउथ एशियंस में हाई-फैट डाइट से एपिजेनोमिक प्रभाव ज्यादा होता है, इसलिए जोखिमों को प्रबंधित करें। बच्चों के लिए साफ हवा, पानी और भोजन सुनिश्चित करें। युवाओं में CVD बढ़ने का कारण लेड, कैडमियम, आर्सेनिक, प्लास्टिक और प्रदूषण जैसे टॉक्सिन्स हो सकते हैं।

सलाह

इंटेलिजेंट फूड चॉइस- रिफाइंड कार्ब्स कम करें, प्रोटीन (जैसे दालें, नट्स) और प्लांट-बेस्ड फूड्स (सब्जियां, फल) बढ़ाएं।

लाइफस्टाइल- हाइपरटेंशन (विश्व का सबसे बड़ा किलर), मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज (भारत में महामारी) और हाई LDL कोलेज्ट्रॉल पर नजर रखें।

वायु प्रदूषण-वायु प्रदूषण से CVD मौतों का 60 प्रतिशत हिस्सा जुड़ा हुआ है। वायु प्रदूषण निस्संदेह सबसे बड़ी समस्या है जिसका हम वर्तमान में सामना कर रहे हैं और आने वाले वर्षों में भी करेंगे। वायु प्रदूषण के कारण होने वाली 60 प्रतिशत से ज्यादा मौतें हृदय संबंधी समस्याओं के कारण होती हैं।

रोकथाम के उपाय- नियमित चेकअप कराएं। युवाओं के लिए बायो-बैंकिंग और इतिहास रजिस्ट्री बनाएं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।