आज है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे, जानिए क्या है इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
- World Oral Health Day 2025: वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता देने और ओरल डिजीज को रोकने के महत्व को उजागर करता है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं आखिर हर साल 20 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे, क्या है इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।

World Oral Health Day 2025: दुनिया भर में हर साल 20 मार्च को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2025 मनाया जाता है। वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2025 (World Oral Health Day 2025) को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को उनके ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना है। बता दें, वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता देने और ओरल डिजीज को रोकने के महत्व को उजागर करता है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं आखिर हर साल 20 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे, क्या है इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का इतिहास
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पहली बार साल 2007 में FDI वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन द्वारा मनाया गया था। शुरुआत में, यह खास दिन FDI वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन के संस्थापक डॉ. चार्ल्स गोडोन के जन्मदिन के खास मौके पर 12 सितंबर को मनाया जाता था। लेकिन समय के साथ हुए बदलावों की वजह से बाद में साल 2013 में 20 मार्च के दिन पहला वर्ल्ड ओरल हेल्थ मनाया गया।
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2025 का महत्व
लोगों को मुंह के स्वास्थ्य, दांतों को मजबूत बनाने और मसूड़ों को बीमारियों से दूर रखने के प्रति जागरूक रखने के लिए हर साल 20 मार्च को ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है।
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2025 की थीम
हर साल वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे को मनाने के लिए एक नई थीम रखी जाती है। इस साल वर्ल्ड ओरल डे की थीम 'एक खुश मुंह...एक खुश मन है'। यह थीम मौखिक स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण के बीच संबंध पर जोर देने के लिए निर्धारित की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।