World Oral Health Day 2025: ये हैं 5 गंदी आदतें जो कर देती हैं दांतों का रंग पीला, राहत देंगे ये घरेलू उपचार
- Home remedies for yellow teeth: क्या आप जानते हैं आपके पीते होते दांतों के पीछे कई बार आपकी राजमर्रा की कुछ आदतें ही जिम्मेदार होती हैं। इस वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर जानें क्या हैं वो आदतें और उनके घरेलू उपचार।

Home Remedies For Yellow Teeth: खूबसूरत सफेद दांत ना सिर्फ आपकी स्माइल का ख्याल रखते है बल्कि एक अच्छी सेहत की भी निशानी माने जाते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने रोजमर्रा की कुछ गंदी आदतें आपके दांतों की खूबसूरती छीनकर उन्हें पीला बना देती है। आज दुनिया भर में लोग वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2025 मना रहे हैं। ओरल हाइजीन के महत्व को समझाने वाला यह खास दिन हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर रोजमर्रा की उन 5 गंदी आदतों के बारे में जानते हैं, जो दांतों के पीलेपन की वजह बनती हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि कैसे दांतों के पीलेपन को दूर किया जा सकता है।
दांतों के पीलेपन की वजह बनती हैं ये 5 गंदी आदतें
अच्छी तरह ब्रश ना करना
सुबह-शाम अच्छी तरह ब्रश ना करने की वजह से दांतों पर प्लाक जमा हो जाता है, जिससे दांत पीले पड़ने शुरू हो जाते हैं। बता दें, नियमित रूप से ब्रश नहीं करने पर भोजन के कण और बैक्टीरिया दांतों पर जमा होकर प्लाक बनाते हैं। जो दातों के पीलेपन का कारण बनता है।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (जैसे सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स) दांतों को पीला कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है, जिससे दांतों की सतह कमजोर हो जाती है और वे पीली दिखाई देने लगती हैं।
धूम्रपान
जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके दांतों पर भी पीलापन नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तम्बाकू उत्पादों में पाए जाने वाले निकोटीन और टार धीरे-धीरे दांतों का रंग बिगाड़ देते हैं, जिससे समय के साथ वे पीले या भूरे हो जाते हैं। ये पदार्थ लार के उत्पादन को भी कम करते हैं, जिससे दांतों और मसूड़ों पर प्लाक और बैक्टीरिया का जमाव आसान हो जाता है।
दांतों को पीसना
दांत पीसने से इनेमल घिस सकता है, जिससे नीचे का पीला डेंटिन दिखाई देने लगता है। ऐसे में जिन लोगों को दांतों को आपस में रगड़ने की आदत होती है उनका टूथ इनेमल पतला होकर घिस सकता है, जिससे दांतों के पीले होने की समस्या हो सकती है।
चाय-कॉफी का अधिक सेवन
चाय, कॉफी जैसी कई चीजों का अधिक सेवन करने से भी दांतों पर गंदगी जमा होने लगती है और पीलापन आने लगता है। बता दें, इन चीजों में टैनिन नामक तत्व मौजूद होता है जो दांतों की बाहरी परत (इनेमल) पर जमा होकर दाग लगा सकता है।
दांतों का पीलापन दूर करेंगे ये घरेलू उपाय
-नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने पर दांतों का पीलापन हटने के साथ रंग सफेद होने लगता है।
-नमक और नींबू का रस मिलाकर दांतों पर हफ्ते में 2 बार घिसने से भी दांत सफेद होते हैं।
-बेकिंग सोडा से दांतों को साफ करने पर भी पीलेपन से छुटकारा मिल सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।