
World Milk Day: सेहत के लिए फायदेमंद है दूध, जानिए 5 बेनिफिट्स और पीने का सबसे अच्छा समय
दूध पीने की सलाह बचपन से ही मिलना शुरू हो जाती है, फिर भी बढ़ती उम्र के साथ लोग दूध पीना छोड़ देते हैं। ऐसे में यहां जानिए दूध पीने के 5 फायदे और किस समय पीने पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा।
हम सभी दूध के फायदों को बारे में वाकिफ हैं, लेकिन फिर भी इसे पीने से बहुत लोग कतराते हैं। ऐसे में हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है और इस दिन को मनाने का उद्देश्य रोजाना के खाने में दूध के महत्व को उजागर करना है। वैसे तो दूध पीने की सलाह बचपन से ही पेरेंट्स के अलावा घर के सभी बड़े देते हैं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है लोग दूध पीने से कतराने लगते हैं। दूध के कुछ फायदे तो हर कोई जानता है लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे फायदे हैं जिनके बारे में जानना जरूरी है। यहां हम बता रहे हैं सेहत के लिए दूध के फायदे और जानिए, दूध पीने का सबसे अच्छा समय।
रोजाना दूध पीने के 5 फायदे
1) आराम को बढ़ावा
गाय के दूध या डेयरी दूध में ट्रिप्टोफैन नामक एक जरूरी अमीनो एसिड की थोड़ी मात्रा होती है जो डोपामाइन, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन को बढ़ावा देती है। डोपामाइन मेमोरी और सीखने का सपोर्ट करता है तो वहीं सेरोटोनिन मूड को रेगुलेट करने के लिए जरूरी है। मेलाटोनिन आराम को बढ़ावा देता है, जिससे रात में आरामदायक नींद मिलती है।
2) प्रेगनेंसी के दौरान मददगार
कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स, आयोडीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर दूध प्रेगनेंट महिलाओं के साथ भ्रूण के लिए भी जरूरी है। यह भ्रूण के मस्तिष्क और हड्डियों की ग्रोथ में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम बच्चे की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं। पनीर, दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अच्छे होते हैं।
3) पाचन में मिलती है मदद
दूध आपके पाचन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है और एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी समस्याओं को दूर रखता है। दूध शरीर में कैल्शियम का अवशोषण, खाने को एनर्जी में बदलने और हेल्दी मेटाबॉलिज्म का सपोर्ट करता है।
4) मेंटल हेल्थ में सुधार
दूध में मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन बी, सी और डी, आपके दिमाग और इमोशनल हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। अपने खाने में दूध को शामिल करने से आपके दिमाग को उम्र से संबंधित डैमेज से भी बचाया जा सकता है।
5) वजन पर नियंत्रण
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दूध बचपन में मोटापे के खतरे को कम कर सकता है। डेयरी प्रोडक्ट को डायट में शामिल करने से कम उम्र और बुजुर्ग महिलाओं को अपना एक्सट्रा वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में हाई प्रोटीन होता है जिससे आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है और आप खुद को ज्यादा खाने से रोक सकते हैं। इसके अलावा दूध में मौजूद कैल्शियम वजन बढ़ने या मोटापे को भी रोक सकता है।
क्या है दूध पीने का सही समय?
दूध पीने का सबसे अच्छा समय वह है जब यह आपके रूटीन में फिट बैठता हो और आपकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करता हो।
सोने से पहले- बहुत से लोगों को रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने से आराम मिलता है और ट्रिप्टोफैन की मात्रा के कारण नींद की क्वालिटी में सुधार हो सकता है।
सुबह- दूध नाश्ते में पौष्टिक तत्व जोड़ सकता है, जो दिन की शुरुआत करने के लिए जरूरी होते हैं।
एक्सरसाइज के बाद- दूध में मौजूद प्रोटीन एक्सरसाइज के बाद की रिकवरी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह मांसपेशियों को फिर से भरने, मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




