
World Diabetes Day 2025 : भोजन से जुड़ी 3 आदतों में बदलाव करके कंट्रोल की जा सकती है डायबिटीज, ये है एक्सपर्ट की राय
Everyday Foods To Control Blood Sugar : आजकल लोग सोशल मीडिया पर डायबिटीज रिवर्सल और डायबिटीज रिमिशन की बातें बहुत पढ़ते और देखते हैं। विश्व मधुमेह दिवस 2025 के मौके पर आपको जानकर खुशी होगी कि वास्तव में ये संभव भी है, लेकिन इसके लिए लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करना बेहद जरूरी है।
आज के समय में डायबिटीज विश्व स्तर पर एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। कुछ समय पहले तक इसे उम्र से जोड़कर देखा जाता था लेकिन आज बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चों में भी डायबिटीज के मामले देखने को मिल रहे हैं। डायबिटीज (मधुमेह) अनियंत्रित होने पर कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है, जिनमें हृदय रोग (heart disease), स्ट्रोक (stroke), किडनी फेलियर (kidney failure), अंधापन (blindness), तंत्रिका क्षति (nerve damage), पैरों में संक्रमण (foot infections) और अल्जाइमर (Alzheimer's) जैसी समस्याएं शामिल हैं। डायबिटीज की इस गंभीरता को देखते हुए दुनियाभर में हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे 2025 मनाया जाता है। डॉक्टरों की मानें तो जीवनशैली में कुछ आसान बदलाव करके मधुमेह को बड़ी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। विश्व मधुमेह दिवस 2025 के मौके पर सीके बिड़ला अस्पताल की आंतरिक चिकित्सक डॉ. मनीषा अरोड़ा कहती हैं कि आजकल लोग सोशल मीडिया पर डायबिटीज रिवर्सल और डायबिटीज रिमिशन की बातें बहुत पढ़ते और देखते हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि वास्तव में ये संभव भी है, लेकिन इसके लिए लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करना बेहद जरूरी है। दरअसल, एशियन, खासकर इंडियन डाइट, कार्ब्स से भरी होती है। पूरी-हलवा, पूरी-आलू सब्जी जैसी सब्जी में सिर्फ कार्ब्स और खराब फैट मौजूद होते हैं। ऐसे में डायबिटीज रोगी हों या फिर जो लोग अपने लिए डायबिटीज की समस्या नहीं चाहते हों, दोनों के लिए ही खानपान की सही आदतों का होना बेहद जरूरी हो जाता है।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डाइट में करें ये 3 बदलाव
पहला बदलाव
खाना शुरू करने से पहले हमेशा एक कटोरी सलाद खाएं। कच्ची सब्जियां पेट को भरा हुआ रखने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं। अगर आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना चाहते हैं तो खुद से वादा करें कि जब तक सलाद नहीं खाया, असली खाना शुरू नहीं करेंगे।
हरी सब्जियां
सलाद के बाद प्लेट में सबसे ज्यादा जगह हरी सब्जियों को देनी चाहिए। लेकिन ऐसा करते समय ध्यान रखें कि स्टार्च वाली सब्जियां जैसे आलू को शामिल नहीं करना है। एक बड़ी कटोरी हरी सब्जी जरूर खाएं।
30 प्रतिशत प्रोटीन
डाइट में करीब 30 प्रतिशत प्रोटीन जरूर शामिल करें। भारत में ज्यादातर वेजिटेरियन लोगों की थाली में प्रोटीन के ऑप्शन कम देखने को मिलते हैं। ऐसा नहीं है कि प्रोटीन सिर्फ नॉनवेज फूड से ही प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो डाइट में टोफू, सोया, पनीर (घर का बना लो-फैट पनीर), दालें (हालांकि इनमें कार्ब्स भी होते हैं) शामिल कर सकते हैं।
कौन-कौन सी सब्जियां हैं बेहतर विकल्प?
क्रूसिफेरस वेजिटेबल्स में आप ब्रोकोली, फूलगोभी, पत्तागोभी, केल, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, मूली, शलजम, सरसों का साग शामिल कर सकते हैं।
नॉन-स्टार्ची वेजिटेबल्स में स्टार्च और कैलोरी कम होती है, लेकिन फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जैसे ब्रोकोली, फूलगोभी, पालक, खीरा, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, टमाटर, गाजर, और भिंडी।
सलाह
-डाइट में कार्ब कम करें, ग्रीन वेजिटेबल्स बढ़ाएं।
-हर मील सलाद से शुरू करें।
-डाइट में प्रोटीन रोज शामिल करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




