बार-बार हो रहा है सिरदर्द? इसे सिर्फ स्ट्रेस समझने की भूल न करें, न्यूरोलॉजिस्ट ने बताए ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत
अक्सर हम सिरदर्द को लंबे स्क्रीन टाइम या फिर तनाव से जोड़कर इग्नोर कर देते हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नेहा का कहना है कि ऐसा करना कई बार गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। चलिए बताते हैं ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं।

आजकल तेज भागती जिंदगी में हर किसी के दिमाग में घर की परेशानियां और ऑफिस के काम का प्रेशर बना ही रहता है और इस वजह से अकसर सिरदर्द होता है। इस सिरदर्द को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, यह सोचकर कि ये स्ट्रेस की वजह से हो रहा है। लेकिन हर सिरदर्द के पीछे स्ट्रेस नहीं होता बल्कि कोई गंभीर बीमारी भी छिपी रह सकती है। फोर्टिस अस्पताल की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नेहा पंडिता ने बताया कि ज्यादातर सिरदर्द स्ट्रेस, कम नींद, शरीर में पानी की कमी, आंखों पर पड़ने वाले जोर की वजह से होते हैं लेकिन अगर ये लगातार होने लगे तो दिमाग में छिपी गंभीर बीमारी का संकेत देते हैं। अक्सर लोग साधारण सिरदर्द मानकर इसे इग्नोर कर देते हैं और लंबे समय तक झेलते हैं या फिर सिरदर्द की कोई दवाई खाते रहते हैं। डॉक्टर का कहना है कि कुछ सिरदर्द ऐसे होते हैं, जो आपको ब्रेन ट्यूमर होने का संकेत देते हैं। चलिए इन लक्षणों के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
ब्रेन ट्यूमर क्या होता है
लक्षण जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि ब्रेन ट्यूमर क्या है और ये कैसे होता है। ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब दिमाग के आस-पास वाली वेसेल्स (कोशिकाओं) में गांठ बन जाती है। ये गांठ तब बनती है, जब कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और फिर ये एक ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। कई बार ये गांठ धीरे-धीरे बढ़ती है और बड़े ट्यूमर का रूप ले लेती है।
शुरुआती लक्षण क्या हैं
1- लगातार सिरदर्द की समस्या
अगर आपको लगातार सिरदर्द बना हुआ है और समय के साथ ये बड़ता जा रहा है। साथ ही सुबह उठने पर सिरदर्द होता है और साथ में उल्टी, चक्कर जैसे लक्षण भी होते हैं।
2- आंखों पर असर
अगर आपको हल्का, धुंधला या फिर एक चीज डबल दिख रही है, मतलब आंखों पर कुछ अलग असर हो रहा है। तो ये ब्रेन ट्यूमर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। कई बार लोग इसे लॉन्ग स्क्रीन टाइम का कारण समझकर छोड़ देते हैं।
3- शरीर में कमजोरी-सुन्नपन
शरीर के किसी भी हिस्से जैसे हाथ, पैर, कमर, पीठ में कमजोरी लगना या फिर सुन्नपन होना। साथ ही शरीर का बैलेंस अचानक खो जाना। मान लीजिए आप खड़े है पर शरीर हिल रहा है और आपके काबू में नहीं है।
4- बोलने में दिक्कत
ब्रेन ट्यूमर दिमाग से जुड़ी हर चीज पर असर डालता है, जैसे बोलने में परेशानी होगी। जीभ लड़खड़ाएगी और शब्द साफ नहीं निकलेंगे। ये चीजें भी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकती हैं।
5- दोरे या मेमोरी लॉस
किसी तरह के दौरे पड़ना, जो पहले न पड़े हों या फिर याददाश्त कम होना। व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव और थकान ज्यादा लगना। साथ ही भ्रम की स्थिति पैदा होना। ये सभी ब्रेन ट्यूमर के शुरुआत लक्षण हो सकते हैं।
डॉक्टर ने क्या दी सलाह
डॉक्टर नेहा का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर के बारे में लोगों को जागरुक करना जरूरी है। इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप हर सिरदर्द से घबरा जाए और डॉक्टर के पास पहुंच जाए। अगर आपको सिरदर्द के अलावा बाकि लक्षण दिखें, तो बिना देर किए मेडिकल चेकअप करवाएं। कई बार बीमारी शुरुआती में पकड़ में आने पर इलाज संभव होता है।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


