महिलाओं के लिए खास: मॉर्निंग की ये 6 आदतें! महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस से बचाएंगी

Apr 08, 2026 01:00 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

How to balance your hormones as a woman: महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या ज्यादा होती है, जिसकी वजह से मूड स्विंग, पीसीओएस, हेयर फॉल जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इन सबसे बचने के लिए मॉर्निंग में ये 6 रूटीन को हैबिट में शामिल करें, फर्क दिखेगा…

महिलाओं के लिए खास: मॉर्निंग की ये 6 आदतें! महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस से बचाएंगी

महिलाओं के शरीर में होने वाली कई सारी बीमारियों की वजह अक्सर हार्मोनल इंबैलेंस होता है। हार्मोंस का असंतुलन शरीर पर निगेटिव इफेक्ट डालता है और पीरियड्स, ओवैल्यूएशन से लेकर स्किन, बाल और नींद की कमी जैसी समस्या घेरने लगती है। इन सारी समस्याओं ने निपटने के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल जरूरी है। महिलाएं अक्सर सुबह के रूटीन में लापरवाही करती हैं। अगर हर दिन ये 6 कामों को अपनी मॉर्निंग रूटीन में लाएं तो हार्मोंस को बैलेंस करने में मदद मिलेगी। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने मॉर्निंग रूटीन में इन 5 आदतों को शामिल करने की सलाह दी है।

सनलाइट है जरूरी

सुबह सबसे पहले उठने के साथ ही शरीर को विटामिन डी दें। हर दिन दस मिनट सनलाइट में रहें। धूप की रोशनी शरीर पर पड़ने से ना केवल विटामिन डी मिलेगा बल्कि ये विटामिन डी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इससे कॉर्टिसोल को स्पाइक होने से रोकने में मदद मिलेगी।

नेचुरल वाटर पिएं

सुबह उठने के साथ ही एक गिलास गुनगुने पानी को पिएं। ये पानी अपनी समस्याओं को ध्यान में रखकर लिया जा सकता है। जैसे कि अगर थायराइड है तो धनिया का पानी, डाइजेशन के लिए जीरा या सौंफ का पानी पिएं। गुनगुना पानी बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ ही बॉडी को रीसेट करने में मदद करेगा।

जीभ साफ करें या ऑयल पुलिंग करें

मॉर्निंग में उठने के साथ ही अपनी जीभ को तांबे की टंग क्लीनर से साफ करें। या फिर ऑयल पुलिंग करें। ये शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

10 मिनट की वॉक

हर दिन मात्र 10 मिनट वॉक करें। ये वॉक आपकी सनलाइट लेने के साथ भी हो सकती है। जिससे समय भी बचेगा और आपका मॉर्निंग रूटीन हेल्दी रखने में मदद भी करेगा। 10 मिनट की वॉक आपके पीसीओएस से जुड़ी समस्याओं और पीएमस की दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा।

5 मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज

इसके साथ सबसे जरूरी 5 मिनट की ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम- विलोम या शीतली प्राणायाम को रूटीन में शामिल करें। ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपके डाइट और एक्सरसाइज को अच्छे से वर्क करने में मदद करेगी।

खाली पेट चाय-कॉफी अवॉएड करें

सुबह सबसे पहले उठकर खाली पेट चाय या कॉफी पीना पूरी तरह से अवॉएड करें। ये आपके कॉर्टिसोल लेवल को बढाती है।

हर दिन ये मॉर्निंग रूटीन फॉलो करके देखें। कुछ महीनों के बाद फर्क खुद नजर आएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।