हार्मोनल इंबैलेंस से मिलते-जुलते हो सकते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण, भूलकर भी ना करें इग्नोर

Jan 16, 2026 03:06 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Oncologist share cancer symptoms mimic hormonal imbalance: महिलाओं में दिखने वाले कुछ लक्षण हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होते हैं लेकिन अगर ये लक्षण लगातार कई महीनों से दिख रहे हैं तो इन्हें इग्नोर ना करें। कैंसर की जांच जरूर करवाएं।

हार्मोनल इंबैलेंस से मिलते-जुलते हो सकते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण, भूलकर भी ना करें इग्नोर

महिलाओं में अक्सर हार्मोंस का उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे में कई बार कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को लेकर उनके मन में दुविधा बन जाती है। और, ज्यादातर महिलाएं कैंसर के लक्षणों को हार्मोनल इंबैलेंस, एज फैक्टर समझकर इग्नोर करती हैं। ऑन्कोलॉजिस्ट ने बताया कि महिलाओं को अगर शरीर में इस तरह के लक्षण लगातार 3 महीने से दिख रहे हैं। तो उन्हें बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सही समय पर कैंसर की जांच से इलाज हो सकता है।

ब्रेस्ट में बदलाव

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। दरअसल, काफी सारी महिलाएं ब्रेस्ट में होने वाले बदलावों को इग्नोर करती हैं। ब्रेस्ट में होने वाली कोई नई गांठ, मोटापन, निप्पल से हो रहा डिस्चार्ज या स्किन के कलर में बदलाव जिसमे दर्द नहीं होता, उनको इग्नोर करती हैं। जो कि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

पीरियड्स में बदलाव

चूंकि एक उम्र के बाद महिलाओं को पीरियड्स में बदलाव देखने को मिलते हैं। या फिर कई बार हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से पीरियड्स का साइकल चेंज हो जाता है। ऐसे में वो इसे हल्के में लेती हैं। लेकिन ऑन्कोलॉजिस्ट के मुताबिक अगर ब्लीडिंग अचानक से हैवी हो रही, या फिर पीरियड्स बीत जाने के बाद बीच के दिनों में ब्लीडिंग हो रही या फिर लगातार ब्लोटिंग महसूस होती है। तो इसे इग्नोर ना करें। ये लक्षण सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती स्टेज में देखने को भी मिलते हैं।

कुछ लक्षणों को ना करें इग्नोर

  • महिलाओं को अगर थकान 3 महीने से ज्याद समय से लगातार महसूस हो रही तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर ना करें।
  • अगर डाइजेशन की समस्या अचानक से बढ़ गई है और वो खत्म नहीं हो रही तो इसे इग्नोर ना करें।
  • अचानक से वजन घटना स्टार्ट हो गया है तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर ना करें। खासतौर पर जब ये समस्या लगातार 3 महीने से देखने को मिल रही है। तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
  • खुद में हो रहे बदलावों को काफी सारी महिलाएं महसूस करती है और उसे नॉर्मल समझकर इग्नोर करती हैं। लेकिन ऑन्कोलॉजिस्ट के मुताबिक अगर शरीर में हो रही समस्या बढ़ रही तो फौरन डॉक्टर से संपंर्क जरूर करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwomen should not ignore hormonal imbalance like symptoms oncologist share it could be signs of cancer
;;;