खांसी और कफ में फायदेमंद हैं पान के पत्ते, जानें सही उपयोग

खांसी और कफ में फायदेमंद हैं पान के पत्ते, जानें सही उपयोग

संक्षेप:

सर्दियों में छाती में बलगम जमना आम समस्या है। ऐसे में पान के पत्ते एक असरदार घरेलू उपाय माने जाते हैं, जो बलगम ढीला कर सांस लेने में राहत दिलाने में मदद करते हैं।

Dec 09, 2025 08:23 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

सर्दियों के मौसम में छाती में जकड़न और कफ जम जाना एक आम समस्या है जिसका सामना बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को करना पड़ता है। ठंडी हवा, स्मॉग, कम तापमान और कमजोर इम्यूनिटी के कारण बलगम गाढ़ा हो जाता है जिससे सांस लेने में परेशानी, भारीपन और लगातार खांसी होने लगती है। कई बार दवाइयां तुरंत राहत नहीं दे पातीं, ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पान के पत्ते ऐसे ही एक पारंपरिक उपाय हैं जिनका इस्तेमाल सदियों से सर्दी-खांसी और छाती की समस्याओं में किया जाता रहा है। इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एक्सपेक्टोरेंट गुण बलगम को ढीला करने में मदद करते हैं। पान के पत्ते शरीर में प्राकृतिक गर्माहट पैदा करते हैं जिससे छाती की जकड़न कम होती है और सांस लेना आसान हो जाता है। सही तरीके से और सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने पर यह सर्दियों में छाती के कफ से राहत दिलाने में सहायक साबित हो सकते हैं।

पान के पत्तों के औषधीय गुण

पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एक्सपेक्टोरेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुण बलगम को ढीला करने में मदद करते हैं जिससे छाती में जमा कफ धीरे-धीरे बाहर निकलने लगता है।

छाती की जकड़न में राहत

पान के पत्ते शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं। इन्हें खाने या उनका अर्क लेने से छाती की जकड़न कम होती है और सांस लेना आसान हो जाता है।

खांसी और गले की खराश में उपयोगी

सर्दियों में सूखी या बलगमी खांसी होने पर पान के पत्ते गले को आराम देते हैं। इनके उपयोग से गले की सूजन और जलन भी कम हो सकती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं

पान के पत्तों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं जिससे सर्दी-खांसी बार-बार होने की संभावना कम हो जाती है।

सेवन का सही तरीका

  • पान के पत्ते को हल्का सा गर्म कर छाती पर रखने से भी आराम मिलता है।
  • 1 पान का पत्ता, थोड़ा सा अदरक और शहद के साथ लेने से कफ में राहत मिल सकती है।
  • सुबह या सोने से पहले लेने पर बेहतर असर दिखता है।

read moreये भी पढ़ें:
किन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदा नहीं देता है नुकसान

नोट हालांकि, अत्यधिक मात्रा में पान के पत्तों का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।