Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwill protein cause kidney damage 7 myths and answers about protein intake given by doctor saket goyal
प्रोटीन खाने से हो जाएगी किडनी खराब? डॉक्टर साकेत गोयल से जानें ऐसे ही 7 मिथ और उनके जवाब

प्रोटीन खाने से हो जाएगी किडनी खराब? डॉक्टर साकेत गोयल से जानें ऐसे ही 7 मिथ और उनके जवाब

संक्षेप:

Doctor burst 7 myth about protein intake: प्रोटीन की मात्रा ज्यादा लेने से शरीर को कोई नुकसान तो नहीं होगा? इससे जुड़े कई सारी गलतफहमियां लोगों के दिमाग में रहती है। जिसे दूर कर रहे हैं डॉक्टर साकेत गोयल, जिन्होंने बताया प्रोटीन से मिथ और उनके जवाब।

Jan 11, 2026 09:12 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हेल्दी रहने के लिए राइट डाइट को फॉलो करना जरूरी है। डाइट पूरी तरह से बैलेंस हो इसके लिए प्रोटीन का इनटेक ज्यादा होना चाहिए। लेकिन काफी सारे लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या ज्यादा मात्रा में या फिर हर एक मील में प्रोटीन की मात्रा खाने से वो शरीर में ज्यादा तो नहीं जाएगी? ऐसे ही प्रोटीन खाने से जुड़े 7 मिथ और उनसे जुड़े जवाब दे रहे हैं सोशल मीडिया पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर साकेत गोयल।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिथ 1- क्या प्रोटीन खाने से किडनी डैमेज हो जाती है?

जवाब- डॉक्टर साकेत गोयल ने बताया प्रोटीन को डाइट में शामिल करने से किडनी डैमेज का खतरा नहीं होता बल्कि जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो मसल्स वेस्ट होती है। जिससे किडनी डैमेज का खतरा होता है। लेकिन ऐसे लोग जिन्हें पहले से ही किडनी से जुड़ी बीमारियां हैं उन्हें प्रोटीन की मात्रा कम खानी चाहिए।

मिथ 2- क्या दाल खाने से दिनभर के प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है?

जवाब- नहीं, केवल दाल से दिनभर के प्रोटीन की कमी पूरी नहीं होती। आपको प्रोटीन के दूसरे सोर्स भी डाइट में दिनभर शामिल करने होंगे।

मिथ 3- काफी सारे लोग सोचते हैं कि प्रोटीन की मात्रा केवल बॉडीबिल्डर लोगों को खाने की जरूरत है

जवाब- नहीं, प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हर इंसान के लिए जरूरी है। प्रोटीन बॉडी को हील करने में, इम्यूनिटी बढ़ाने में और मसल्स के साथ ही हड्डियों के लिए भी जरूरी है।

मिथ 4- ज्यादा प्रोटीन खाने से वजन बढ़ने लगता है?

जवाब- नहीं, प्रोटीन नहीं बल्कि कार्बोहाइड्रेट और फैट्स की मात्रा ज्यादा होने से वजन बढ़ता है। बल्कि डाइट में कार्ब्स एंड फैट को घटाकर प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

मिथ 5- प्रोटीन शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाता है?

जवाब- डॉक्टर का जवाब है नहीं, प्लांट बेस्ड प्रोटीन शरीर में यूरिक एसिड नहीं बढ़ाता है। बस अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें, हाइड्रेशन बनाकर रखें। बल्कि कई बार एनिमल प्रोटीन और एल्कोहल की मात्रा लेने से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है।

मिथ 6- अंडा और पनीर बड़ी उम्र के लोगों को हैवी फील कराते हैं?

जवाब- डॉक्टर का जवाब है कि ऐसा नहीं है, बड़े उम्र के लोगों को प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए डाइट में प्रोटीन की मात्रा जरूर शामिल करें।

मिथ 7- दिनभर में एक प्रोटीन मील पर्याप्त है?

जवाब- नहीं, पूरे दिन में केवल एक बार प्रोटीन रिच फूड्स खाने से दिनभर के प्रोटीन की कमी हो सकता हो पूरी ना हो। इसलिए दिनभर के हर मील में थोड़ा-थोड़ा प्रोटीन लेना है। क्योंकि दिनभर में जो बॉडी का बिल्डिंग ब्लॉक है वो प्रोटीन है। साथ ही एक साथ एक मील में ढेर सारा प्रोटीन डाइजेशन इशू बना सकता है। दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में प्रोटीन लेने से आसानी से डाइजेस्ट होता है।

ये भी पढ़ें:ना ब्लड प्रेशर ना कोलेस्ट्रॉल, इस एक चीज से पता चलेगा कितना स्ट्रांग है हार्ट
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।