क्यों चबाकर नहीं खानी चाहिए तुलसी, जानिए इन पत्तों को खाने के 3 सुरक्षित तरीके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तुलसी अपनी औषधीय गुणों की वजह से दवाई से लेकर अलग-अलग हेल्थ नुस्खों में इस्तेामाल की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्तों को चबाकर क्यों नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए वजह और इन पत्तों का खाने का सुरक्षित तरीका।

Find out here why Tulsi leaves should not be chewed, and learn three safe ways to consume them.
यहां जानिए कि आखिर क्यों चबाकर नहीं खाने चाहिए तुलसी और इन पत्तों को खाने के 3 सुरक्षित तरीके।

भारतीय घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। ज्यादातर हिंदू घरों में सुबह और शाम के समय इस पौधे की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अलावा ये पौधा बहुत गुणकारी है। आर्युर्वेद में तुलसी को एक खास जड़ी-बूटी की तरह से देखा जाता है। जिसका इस्तेमाल कई तरह की दवा में भी किया जाता है। बदलते मौसम में कंजेशन को ठीक करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी तुलसी का इस्तेमाल अलग-अलग नुस्खों में किया जाता है। कुछ लोग तो रोजाना तुलसी की पत्तियां अपनी डायट में शामिल करते हैं। लेकिन इन पत्तियों को कभी भी चबाकर नहीं खाना चाहिए। यहां जानिए इसकी वजह और इन पत्तों को खाने के 3 सुरक्षित तरीके।

तुलसी पौधा

क्यों चबाकर नहीं खाने चाहिए तुलसी के पत्ते?

कई फायदे होने के बावजूद भी तुलसी के पत्तों को चबाकर खाने की मनाही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन पत्तों में मरकरी होती है, जो दांतों के इनेमल के लिए अच्छी नहीं होती। जब आप तुलसी के पत्तों को चबाकर खाते हैं तो इनमें मौजूद मरकरी आपके मुंह में घुल जाती है। जिससे दांत खराब हो सकते हैं और उनका रंग भी बदल सकता है। दरअसल, ये पत्तियां एसिडिक होती हैं और मुंह अल्कलाइन होता है, ऐसे में जब आप इन पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो दांतों का इनेमल जल्दी घिस सकता है।

इनेमल घिस जाने पर क्या होता है

जब दांतों को इनेमल घिस जाता है तो दांतों में तेज झनझनाहट होने लगती है। इसके अलावा पीलापन, कैविटी और दांतों के टूटने या चटकने का खतरा बढ़ जाता है। इनेमल हमारे शरीर का सबसे कठोर हिस्सा है, लेकिन एक बार यह खत्म हो जाने के बाद नैचुरली वापस नहीं बनता है।

क्या है तुलसी पत्तों को खाने का सही तरीका

  1. अगर आपको रोजाना सुबह तुलसी के पत्तों को खाने की आदत है तो इन्हें चबाकर खाने की जगह इन्हें निगल लें। इसके लिए साफ पत्ते को अपनी जीभ पर रखें और बिना चबाए पानी के साथ निगल लें। तुलसी के पत्तों को सुबह खाने का ये सबसे आसान तरीका है।
  2. तुलसी पत्तों को खाने का दूसरा तरीका इसकी चाय बनाकर पीना है। ये कैफीन फ्री हर्बल चाय इस बदलते मौसम के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।
  3. तुलसी के पत्ते का पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पाउडर को गुनगुने पानी में शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।