न्यूट्रिशनिस्ट का खुलासा: छिलके के साथ कीवी खाने से मिलेंगे बड़े फायदे
अधिकतर लोग कीवी का छिलका फेंक देते हैं, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट दीपसिखा जैन के मुताबिक कीवी की स्किन में छुपे हैं बेहतर नींद, मजबूत इम्युनिटी और शानदार गट हेल्थ के फायदे।

अधिकतर लोग कीवी खाते समय उसका छिलका उतारकर फेंक देते हैं, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार यह आदत आपको कई अहम पोषक तत्वों से वंचित कर देती है। हाल ही में साझा की गई जानकारी में उन्होंने बताया कि कीवी की स्किन भी उतनी ही न्यूट्रिशस है जितना उसका अंदरूनी गूदा। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, कीवी की स्किन में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर की कई जरूरी जरूरतों को पूरा करती है। खासतौर पर यह गट हेल्थ, नींद और इम्युनिटी पर सकारात्मक असर डालती है।
छिलके के साथ कीवी खाने के फायदे
- बेहतर गट हेल्थ का सपोर्ट: कीवी की स्किन में मौजूद Insoluble Fiber पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह कब्ज की समस्या को कम करता है, गट बैक्टीरिया को संतुलित करता है और ब्लोटिंग व एसिडिटी जैसी दिक्कतों से राहत दिलाने में मदद करता है। छिलके के साथ कीवी खाने से फाइबर की मात्रा लगभग 30–50 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
- अच्छी नींद में मदद: कीवी में प्राकृतिक रूप से सेरोटोनिन पाया जाता है, जो नींद के चक्र को नियंत्रित करता है। इसकी स्किन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और बार-बार नींद टूटने की समस्या कम होती है।
- मजबूत इम्युनिटी: न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन बताती हैं कि कीवी की स्किन में विटामिन C और फ्लैवोनॉयड्स की मात्रा ज्यादा होती है। ये तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं।
- वजन और ब्लड शुगर कंट्रोल: फाइबर से भरपूर कीवी की स्किन पेट को लंबे समय तक भरा रखती है जिससे अनावश्यक क्रेविंग कम होती है। साथ ही यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में भी सहायक होती है।
कैसे खाएं कीवी छिलके के साथ?
विशेषज्ञों के अनुसार ऑर्गेनिक कीवी चुनें, उसे नमक या बेकिंग सोडा से अच्छी तरह धो लें और पतले स्लाइस में काटकर खाएं। अगर किसी को एलर्जी या मुंह में जलन महसूस हो, तो छिलका खाने से बचना चाहिए। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




