Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwhy you feel thirsty all the time can be the reason of 5 diseases what causes excessive thirst diabetes thyroid polydips
पूरा दिन पानी पीने के बाद भी नहीं बुझती प्यास, ये 5 रोग हो सकते हैं बड़ा कारण

पूरा दिन पानी पीने के बाद भी नहीं बुझती प्यास, ये 5 रोग हो सकते हैं बड़ा कारण

संक्षेप:

What Causes Excessive Thirst :  आपको अगर कई दिनों से जरूरत से ज्यादा प्यास लग रही है तो इस स्थिति को सामान्य समझने की गलती बिल्कुल ना करें। मेडिकल की भाषा में इस समस्या को पॉलीडिप्सिया कहा जाता है।

Dec 04, 2025 08:59 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सेहत को अच्छा और बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए डॉक्टर हर व्यक्ति को रोजाना 3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से पाचन में सुधार होने के साथ शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। इतना ही नहीं पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। जिससे त्वचा स्वस्थ और वेट कंट्रोल रहता है। पानी पीने के इतने फायदे होने के बावजूद क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा पानी पीना आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। कई बार लोगों को फ्राइड चीजों का अधिक सेवन, जिम में घंटो का वर्कआउट, डिहाइड्रेशन या फिर धूप में देर तक घूमने की वजह से तेज प्यास लग जाती है। जो कि सामान्य भी है। लेकिन आपको अगर कई दिनों से जरूरत से ज्यादा प्यास लग रही है तो इस स्थिति को सामान्य समझने की गलती बिल्कुल ना करें। बार-बार या बहुत अधिक प्यास लगने की स्थिति को मेडिकल की भाषा में पॉलीडिप्सिया कहा जाता है। यह स्थिति 5 गंभीर रोगों का संकेत भी हो सकती है। आइए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जरूरत से ज्यादा प्यास इन 5 रोगों का हो सकती हैं संकेत

डायबिटीज

अगर किसी व्यक्ति को पानी पीने के बाद भी बार-बार प्यास महसूस हो रही है तो ये डायबिटीज का खतरा हो सकता है। डायबिटीज के मरीज की शुगर बढ़ने पर उसे बार-बार प्यास लगती है। आपके साथ ऐसा होने पर अपनी डायबिटीज की जांच जरूर करवाएं।

खून की कमी

शरीर में खून की कमी होने पर भी व्यक्ति को अधिक प्यास लगती है। दरअसल, इस स्थिति में ऊतकों को अच्छी तरह ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती है।

थायराइड की समस्या

थायराइड ग्लैंड के ज्यादा एक्टिव होने पर भी व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती है। इस स्थिति कोहाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है।

लो पोटेशियम की समस्या (हाइपोकैलिमिया)

हाइपोकैलिमिया वह स्थिति है जिसमें आपके रक्त में पोटेशियम की मात्रा सामान्य से काफी कम हो जाती है, इससे पीड़ित लोगों को भी अधिक या बार-बार प्यास लगने की समस्या हो सकती है।

हार्ट डिजीज

जिन लोगों को जरूरत से ज्यादा प्यास लगती है, उन्हें हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं के दौरान रोगी को अत्यधिक प्यास लगना आम लक्षण है।

सलाह- अगर आपको भी कभी यह महसूस हो कि आपको जरूरत से ज्यादा प्यास लग रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।