Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थWhy You Feel Hungry All the Time Nutritionist Explains Common Diet Mistakes
खाने के बाद भी लगती है भूख? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए 4 फूड्स जो पेट नहीं भरने देते

खाने के बाद भी लगती है भूख? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए 4 फूड्स जो पेट नहीं भरने देते

संक्षेप:

बार-बार भूख लगती है, फिर भी पेट नहीं भरता? न्यूट्रिशनिस्ट अवंती देशपांडे बताती हैं कि कुछ 'हेल्दी' माने जाने वाले फूड्स दरअसल भूख को कंट्रोल करने की बजाय और बढ़ा देते हैं।

Jan 20, 2026 06:43 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आपको लगता है कि आप पर्याप्त खा रहे हैं, फिर भी थोड़ी देर बाद भूख लगने लगती है, तो इसकी वजह आपकी इच्छाशक्ति नहीं बल्कि आपकी डाइट हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट अवंती देशपांडे के अनुसार, कुछ ऐसे फूड्स हैं जो देखने में बेहद हेल्दी लगते हैं, लेकिन असल में वे शरीर में ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाकर या गिराकर भूख को और ज्यादा ट्रिगर करते हैं। ये फूड्स पेट को लंबे समय तक भरा रखने के बजाय इंसुलिन स्पाइक्स, हार्मोनल असंतुलन और एनर्जी क्रैश का कारण बनते हैं। नतीजा यह होता है कि शरीर बार-बार खाने का संकेत भेजता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि सही संतुष्टि (satiety) के लिए फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट का संतुलन जरूरी है। जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो शरीर जल्दी दोबारा खाने का सिग्नल भेजता है। आइए जानते हैं ऐसे ही चार आम खाद्य पदार्थों के बारे में, जो संतुष्टि देने के बजाय आपको और ज्यादा भूखा बना देते हैं।

  1. फ्रूट जूस: फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन जब इन्हें जूस के रूप में लिया जाता है तो फाइबर लगभग खत्म हो जाता है। फ्रूट जूस में मौजूद नेचुरल शुगर तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है, लेकिन कुछ ही समय में शुगर क्रैश हो जाता है। इसका नतीजा होता है अचानक भूख और मीठा खाने की तीव्र इच्छा।
  2. व्हाइट ब्रेड: व्हाइट ब्रेड रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से बनी होती है, जो बहुत जल्दी पच जाती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता और सैटायटी हार्मोन एक्टिव ही नहीं हो पाते। यही वजह है कि ब्रेड खाने के थोड़ी देर बाद ही दोबारा भूख लगने लगती है।
  3. फ्लेवर्ड योगर्ट: मार्केट में मिलने वाले फ्लेवर्ड योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा कम और शुगर ज्यादा होती है। ज्यादा शुगर इंसुलिन स्पाइक्स पैदा करती है जिससे क्रेविंग और भूख बढ़ जाती है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, सादा दही कहीं ज्यादा बेहतर विकल्प है।
  4. ब्रेकफास्ट सीरियल्स: ज्यादातर ब्रेकफास्ट सीरियल्स अल्ट्रा-प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें फाइबर बहुत कम होता है। सुबह-सुबह इन्हें खाने से इंसुलिन तेजी से बढ़ता है, जिससे दिन की शुरुआत ही भूख और थकान के साथ होती है।

ये भी पढ़ें:जानें नींद से जागते ही तुरंत जमीन पर क्यों नहीं रखने चाहिए पैर

नोट: न्यूट्रिशनिस्ट अवंती देशपांडे सलाह देती हैं कि भूख को कंट्रोल करने के लिए साबुत अनाज, फल को पूरा खाएं, पर्याप्त प्रोटीन लें और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं। सही फूड चॉइस ना केवल भूख को संतुलित करती है, बल्कि वजन और एनर्जी लेवल को भी बेहतर बनाती है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।