Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwhy women feel more sex drive during period ovulation time
पीरियड्स के समय महिलाओं में क्यों बढ़ जाती है सेक्स की इच्छा? पीसीओएस एक्सपर्ट ने बताया कारण

पीरियड्स के समय महिलाओं में क्यों बढ़ जाती है सेक्स की इच्छा? पीसीओएस एक्सपर्ट ने बताया कारण

संक्षेप:

Why women more turned on during their period: काफी सारी महिलाओं में पीरियड्स के करीब आते ही इंटीमेसी की इच्छा तेज हो जाती है। लिबिडो में होने वाले इस बदलाव के लिए ये 4 कारणों को ज्यादातर जिम्मेदार माना जाता है।

Jan 08, 2026 05:22 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जिसमे सेक्स की इच्छा भी शामिल है। कुछ महिलाएं जहां पीरियड्स के वक्त ज्यादा सेंसेटिव और इमोशनल फील करती है तो वहीं काफी सारी महिलाओं में सेक्स ड्राइव में तेजी देखी जाती है। महिलाएं इसको लेकर काफी कंफ्यूज रहती है क्योंकि उन्हें लगता है कि पीरियड्स के दिनों में सेक्स करना हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। दरअसल, उन दिनों इंटीमेसी की इच्छा होना बिल्कुल नॉर्मल है। इस बारे में हार्मोंस और पीसीओस एक्सपर्ट चेतन अरोड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया है कि इन 4 कारणों की वजह से महिलाएं ज्यादा सेक्स ड्राइव फील करती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हार्मोनल फ्लक्चुएशन

ओवेल्युएशन के टाइम से ही महिलाओं में इंटीमेसी की फीलिंग बढ़ जाती है। दरअसल, जैसे-जैसे पीरियड्स करीब आते हैं महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिनकी वजह से लिबिडो में तेजी देखने को मिलती है। एस्ट्रोजन और टेस्टेस्टेरोन में उतार-चढ़ाव की वजह से बॉडी ज्यादा सेंसेटिव महसूस करती है।

पीरियड्स की तकलीफ से छुटकारा

काफी सारी महिलाओं को पीरियड्स के टाइम सेक्स से पीरियड्स में होने वाले डिस्कंफर्ट और दर्द से छुटकारा मिलता है। फिजिकल इंटीमेसी एंडोर्फिंस हार्मोंस को बढ़ाती है जो कि एक नेचुरल पेन किलर है। जिससे दर्द कम होने में मदद मिलती है।

फिजिकल सेंसेटिविटी

महिलाओं में पीरियड्स के टाइम पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। साथ ही पीरियड्स के पहले होने वाले वजाइनल डिस्चार्ज की वजह से वजाइना के एरिया में ज्यादा सेंसेटिविटी, ल्यूब्रिकेशन और दर्द में कमी महसूस होती है। जिसकी वजह से वजाइनल एरिया ज्यादा सेंसिटिव फील होता है और महिलाओं में इंटीमेसी की इच्छा बढ़ जाती है।

साइकोलॉजिकल फैक्टर

काफी सारी महिलाएं मेंस्ट्रुएशन के वक्त बॉडी के साथ ज्यादा कनेक्टेड फील करती हैं। जिसकी वजह से उनकी लिबिडो बढ़ जाती है और वो ज्यादा सेक्स की इच्छा फील करती हैं।

ये भी पढ़ें:पीरियड्स की हर समस्या में काम आएंगे ये नुस्खे, न्यूट्रिशनिस्ट ने किया शेयर
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।