महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में जलन और खुजली क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वजाइनल इंफेक्शन काफी आम बात है और अक्सर ये समस्या महिलाओं में होती है। लेकिन वजाइना में खुजली, जलन की समस्या क्यों होती है और इससे राहत कैसे मिलेगी डॉक्टर से जानिए।

why Vagina causes itching and burning
वजाइना में जलन और खुजली क्यों होती है?

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट वजाइना में कभी न कभी खुजली या जलन की समस्या पैदा होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कई महिलाएं महंगे क्लींजर वॉश और क्रीम का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उससे खास फर्क नहीं पड़ता। प्राइवेट पार्ट में खुजली, जलन की समस्या काफी परेशानी देती है और इससे कई बार मन बेचैन हो जाता है। गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर नुपुर का कहना है कि वजाइना में खुजली और जलन ज्यादातर महिलाओं में कॉमन समस्या है और इसके कुछ कारण व लक्षण होते हैं। साथ ही उन्होंने इससे निपटने का तरीका भी बताया है।

क्या है वुल्वोवजाइनल इंफेक्शन (Vulvovaginal infection)

वुल्वोवजाइनल इंफेक्शन में वजाइना के बाहरी हिस्से में इंफेक्शन होता है और इस दौरान खुजली, जलन की समस्या बनी रहती है। इसके कुछ आम लक्षण हैं-

-योनि में खुजली और जलन

-असामान्य या ज्यादा योनि स्राव (डिस्चार्ज)

-डिस्चार्ज का रंग, गाढ़ापन या गंध बदलना

-पेशाब करते समय जलन या दर्द

-सेक्स के दौरान दर्द या असहजता

क्यों होता है

डॉक्टर का कहना है कि यह यीस्ट या फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरिया के असंतुलन, ट्राइकोमोनास जैसे संक्रमण या कभी-कभी साबुन, इंटिमेट वॉश और परफ्यूम वाले प्रोडक्ट्स से होने वाली जलन के कारण हो सकता है। ज्यादा नमी और पसीना, लंबे समय तक गीले या बहुत टाइट कपड़े पहनना और हार्मोनल बदलाव भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

3 खास कारण भी जानिए

  • यीस्ट/फंगल इंफेक्शन- वजाइना में कैनडीडा नामक फंगस की मात्रा बढ़ने पर यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है। इसमें तेज खुजली, जलन, लालिमा और सफेद, गाढ़ा डिस्चार्ज जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
  • बैक्टीरियल इंफेक्शन: वजाइना में मौजूद अच्छे और हानिकारक बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने पर बैक्टीरियल इंफेक्शन या बैक्टीरियल वैजिनोसिस हो सकता है। इसमें पतला डिस्चार्ज, बदबू और कभी-कभी जलन या खुजली की समस्या हो सकती है।
  • ट्राइकोमोनास से इंफेक्शन: ट्राइकोमोनास एक परजीवी से होने वाला सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) है, जो अनसेफ सेक्स से फैल सकता है। इसमें खुजली, जलन, पेशाब में तकलीफ और पीले-हरे या बदबूदार डिस्चार्ज जैसे लक्षण हो सकते हैं।

कैसे करें बचाव

डॉक्टर नुपुर कहती हैं कि वुल्वोवजाइनल इंफेक्शन का इलाज इसके कारण पर निर्भर करता है। यीस्ट इंफेक्शन में डॉक्टर एंटीफंगल दवा दे सकते हैं, जबकि बैक्टीरियल इंफेक्शन में एंटीबायोटिक की जरूरत पड़ सकती है। ट्राइकोमोनास जैसे संक्रमण में डॉक्टर की सलाह से विशेष एंटीपैरासिटिक दवा दी जाती है और कई मामलों में पार्टनर का इलाज भी जरूरी होता है।

साथ ही, सेंट वाले साबुन या इंटिमेट वॉश से बचें, प्रभावित हिस्से को साफ और सूखा रखें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लेना बेहतर है। लगातार खुजली-जलन, असामान्य डिस्चार्ज, बदबू या दर्द हो तो डॉक्टर से फौरन मिलें। वजाइना की सफाई के लिए आप सादे पानी का इस्तेमाल करें और प्राइवेट पार्ट को क्लीन रखें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थमहिलाओं के प्राइवेट पार्ट में जलन और खुजली क्यों होती है? डॉक्टर से जानें