
थायराइड हो गया तो भूखे रहने की ना करें गलती, इन 3 मॉर्निंग रुटीन से दूर होगी परेशानियां
Thyroid Vs Dieting: थायराइड की समस्या है और थायराइड ग्लैंड ठीक तरीके से काम नहीं करती तो गलती से भी खुद को भूखा ना रखें। ऐसा करने से थायराइड के लक्षणों जैसे सुस्ती, कमजोरी, आलस और स्ट्रेस ज्यादा महसूस होने लगता है।
थायराइड की समस्या में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से काफी सारे लोगों का मोटापा बढ़ने लगता है। मोटापे को कम करने के लिए अक्सर लोग डायटिंग करते हैं और डायटिंग के नाम पर खुद को भूखा रखना शुरू कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना सबसे बड़ी भूल है। फिटनेस एक्सपर्ट कृपा केडी बताती हैं कि जब आप थायराइड की प्रॉब्लम में भूखे रहते हैं। तो इसका बॉडी पर बिल्कुल उल्टा असर होता है। डायटिंग के नाम पर भूखे रहने से थायराइड और भी ज्यादा स्लो हो जाता है और मोटापा घटने की बजाय बढ़ता ही जाता है।
थायराइड में क्यों डायटिंग बढ़ा देती है वजन
थायराइड की समस्या जिस किसी को है उसे पतले होने के लिए डायटिंग के जरिए खुद को भूखा रखने की गलती नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से अंडर एक्टिव थायराइड और भी ज्यादा स्लो हो जाते हैं। दरअसल, जब आप कम खाना खाते हैं और ज्यादा टाइम भूखे रहते हैं तो इससे बॉडी में कार्टिसोल हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से थायराइड को सिग्नल मिलता है कि एनर्जी बर्न करना बंद कर दे। जिससे कि बॉडी खुद को प्रोटेक्ट कर सके। ऐसा करने से शरीर में एनर्जी ना होने की वजह से थायराइड की समस्या बढ़ जाती है। मतलब थकान ज्यादा महसूस होती है, ब्लोटिंग और ज्यादा होती है। साथ ही वजन भी तेजी से बढ़ता है। फिर चाहे आप कितना ही क्लीन फूड खा लो। जब आप कम खाते हैं तो बॉडी को एनर्जी नहीं मिलती है और थायराइड का फंक्शन और भी ज्यादा स्लो हो जाता है। इसलिए डायटिंग करने की बजाय थायराइड की समस्या होने पर महिलाएं मॉर्निंग में ये 3 काम को करें।
मॉर्निंग में करें ये काम
महिलाओं को जब थायराइड की समस्या होती है तो अक्सर वो मॉर्निंग में स्लगिश फील करती हैं। एनर्जी नहीं आती जिसका कारण स्ट्रेस फील करना है। इसलिए सुबह उठते ही 20 सेकेंड ये 3 काम करें।
1) दोनों कंधों को हल्का-हल्का चारों तरफ घुमाएं। ये शोल्डर रोल्स 6 बार रिपीट करें।
2) इसके साथ ही नाक से 4 बार गहरी सांस लें।
3) तीसरा और सबसे आखिरी 10 बार अपनी हील को उठाएं और फिर जमीन पर रखें। ऐसा करने से थायराइड का फ्लो एड्रिनल की तरफ होती है और स्टिफनेस के साथ सुबह लगने वाली सुस्ती भी दूर होती है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




