गर्मियों में क्यों फूटती है नकसीर? डॉक्टर ने बताया नाक से अचानक खून आने पर सबसे पहले क्या करें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मियों में नकसीर फूटने की समस्या कई लोगों को होती है लेकिन अचानक नाक से खून आता देख अक्सर लोग घबरा जाते हैं। डॉक्टर से जानें कि नकसीर क्यों फूटती है और ब्लीडिंग होने पर सबसे पहले क्या करें?

गर्मियों में क्यों फूटती है नकसीर? डॉक्टर ने बताया नाक से अचानक खून आने पर सबसे पहले क्या करें

गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं और इसी में से एक होता है नाक से खून आना। नाक से खूने आने पर कहा जाता है नकसीर का फूटना। तेज गर्मी या धूप में रहने या फिर गर्म चीजें ज्यादा खा लेने से कई लोगों को ये समस्या होती है। अचानक से नाक से खून आने लगे तो कई लोग घबरा जाते हैं और कुछ को मालूम ही नहीं होता कि आखिर ये क्यों हो रहा है? अगर आपके साथ कभी ऐसा हो कि नाक से अचानक खून आने लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस कुछ चीजों को जरूर ध्यान में रखें। नोएडा की फिजिशियन डॉक्टर स्वाति चौहान ने नकसीर फूटने का कारण बताया और साथ ही ये भी कि ऐसा होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?

क्यों फूटती है नकसीर?

डॉक्टर चौहान का कहना है कि तेज गर्मी में नाक अंदर से शुष्क यानी ड्राई हो जाती है या फिर लंबे समय तक एसी में रहने से भी ऐसा होता है। ऐसे में नाक के नेजल लाइनिंग सूखकर क्रेक्ड होने लगते हैं और कई बार कमजोर रक्त वाहिकाएं टूट जाती हैं, जिसके कारण खून आने लगता है। इसे ही नकसीर फूटना या फिर नाक से खून आना कहते हैं। कई लोगों में ये हाई बीपी या फिर नेजल लाइनिंग में सूजन के कारण भी हो सकता है।

नाक से खून आने पर क्या करें

डॉक्टर स्वाति चौहान का कहना है कि नाक से अगर खून आने लगे तो कुछ चीजों को फॉलो करें, थोड़ी ही देर में ब्लीडिंग आना कम हो जाएगी। तो चलिए बताते हैं नाक से खून आने पर क्या-क्या करें।

सिर को झुकाएं

तेज चलने या भागने के बजाय एक जगह बैठ जाए और अपने सिर को पीछे की ओर ऊपर झुका लें। इसके अलावा सीधा लेट सकते हैं। ऐसा करने से खून आना रुक जाता है।

मुंह से लें सांस

नाक से खून आ रहा है, तो नाक से ही सांस लेने की कोशिश न करें बल्कि मुंह से लें। इससे नाक को थोड़ी देर के लिए राहत मिलेगी और खून बंद हो जाएगा।

नेजल प्रेशर दें

खून रुक नहीं रहा है, तो नाक को आगे से दबाएं जिससे अंदर प्रेशर क्रिएट हो और ब्लीडिंग रुक जाए। ज्यादा कसकर न पकड़ें लेकिन ऐसा करना है कि नाक बंद हो जाए।

बर्फ से सिकाई

खून रोकने के लिए बर्फ से सिकाई करें। कॉटन के रुमाल में बर्फ का टुकड़ा लपेट लें और इससे नाक पर और उसके आस-पास सिकाई करें। ऐसा करने नेजल सूजन कम होगी, ठंडक मिलेगी और ब्लीडिंग रुक जाएगी।

किन चीजों से करें परहेज

डॉ. स्वाति का कहना है कि अगर आपको गर्मियों में नोज ब्लीडिंग होती है, तो ज्यादा तला-भुना, मिर्च-मसाला न खाएं और बहुत गर्मी या ठंडी में भी न रहें। नॉर्मल टेंपरेचर में रहना आपके लिए सही रहेगा। इससे नकसीर नहीं फूटेगी। अगर बच्चों के साथ भी ऐसा होता है तब भी पेरेंट्स को यही स्टेप्स फॉलो करने हैं। काफी देर तक ब्लीडिंग न रुके तो डॉक्टर को दिखाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।