डॉक्टर ने सिंपल वर्ड में समझाया बगैर चीनी वाली चाय भी क्यों करती हैं डायबिटीज में नुकसान?
Milk tea without sugar good or bad for diabetes: अगर आप भी डायबिटीज होने के बाद बिना चीनी वाली चाय पीते हैं और सोचते हैं कि शरीर को नुकसान नहीं होगा तो डॉक्टर प्रमोद की बात सुन लें। जिन्होंने सिंपल शब्दों में समझाया क्यों नुकसान करती है मिल्कर टी या कॉफी

डायबिटीज की समस्या ज्यादातर लोगों को लाइफस्टाइल च्वॉइस की वजह से होती है। गलत खानपान, फिजिकल मूवमेंट की कमी अक्सर लोगों को इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज का मरीज बना देती हैं। ऐसे में उन्हें लाइफस्टाइल में बहुत सारे बदलाव करने की जरूरत होती है। अपने आसपास काफी सारे लोग ऐसे देखे होंगे जो डायबिटीज होने पर बगैर चीनी की चाय पीते हैं और बताते हैं कि ये चाय उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाती। लेकिन फ्रीडम फ्राम डायबिटीज के डॉक्टर प्रमोद गुप्ता ने बहुत ही सिंपल और आसानी से समझ में आ जाने वाले शब्दों में बताया कि सुबह के समय पी गई वो बिना चीनी वाली चाय भी कैसे आपके शुगर को प्रभावित करती है और डायबिटीज के मरीज के लिए मुश्किल खड़ी करती है।
आखिर क्यों बगैर चीनी वाली चाय भी करती है नुकसान
डॉक्टर प्रमोद ने पॉडकास्ट में बताया कि काफी सारे लोग डायबिटीज हो जाने के बाद चीनी छोड़कर बिना चीनी वाली दूध की चाय पीने लगते हैं। जबकि चीनी डालने का इस चाय पर कुछ खास असर नहीं होता। दूध वाली चाय चीनी और बगैर चीनी दोनों तरह से नुकसान पहुंचाती है। क्योंकि जो नॉर्मल घरों में चाय बनती है वो दूध में बनती है और दूध में आईजीएफ होता है। IGF यानी इंसुलिन लाइक ग्रोथ फैक्टर। एनआईएच के मुताबिक ये आइजीएफ एक प्रोटीन है जो ग्रोथ हार्मोन-बाइंडिंग प्रोटीन के एक्शन से निकलता है। यह ग्रोथ और डेवलपमेंट के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म में भी भूमिका निभाता है। इसके हाइपोग्लाइसेमिक और एनाबॉलिक असर होते हैं।
डॉक्टर ने बहुत ही सिंपल शब्दों में बताया कि ये इंसुलिन लाइक ग्रोथ फैक्टर यानी आईजीएफ उस जगह पर जाकर चिपक जाता है जहां पर इंसुलिन को चिपकना चाहिए। जिसकी वजह से इंसुलिन सही जगह पर काम नहीं कर पाता है और ताला नहीं खुलता। जिसकी वजह से खून में मौजूद शक्कर सेल्स में नहीं पहुंच पाती है। और इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है। जिससे शुगर बढ़ता है। डॉक्टर ने बहुत ही सिंपल और साधारण शब्दों में एक्सप्लेन किया कि ज्यादातर घरों में सुबह के समय पी जाने वाली गर्मागर्म दूध वाली चाय या कॉफी से ही सेहत को नुकसान होना शुरू हो जाता है। डायबिटीज पेशेंट को ये आदत छोड़ने की जरूरत है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


