प्रेग्नेंसी में खुजली होने पर क्या करना चाहिए? गायनेकोलॉजिस्ट से समझें
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिनमें खुजली भी एक सामान्य समस्या मानी जाती है। लेकिन हर खुजली सामान्य नहीं होती। कुछ मामलों में यह शरीर की गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं। इसी वजह से कई महिलाओं को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खुजली महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में यह सामान्य होती है, लेकिन कभी-कभी यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है। इसलिए लगातार या बहुत ज्यादा खुजली को इग्नोर नहीं करना चाहिए। डॉ. वैदेही मराठे के अनुसार, प्रेग्नेंसी में खुजली के ये कारण हो सकते हैं और ऐसे में क्या करना चाहिए।
- त्वचा के खिंचाव और रूखेपन की वजह से खुजली: जैसे-जैसे गर्भ में बच्चा बढ़ता है, पेट की त्वचा खिंचने लगती है। इससे त्वचा सूखी और टाइट महसूस हो सकती है। इसके कारण पेट, जांघों और कमर में खुजली हो सकती है। यह प्रेग्नेंसी में होने वाली आम समस्या मानी जाती है।
- त्वचा ज्यादा संवेदनशील हो सकती है: प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा पहले से ज्यादा संवेदनशील हो सकती है। इस वजह से हल्की जलन, खुजली और लालपन महसूस हो सकता है।
- साबुन, लोशन और कपड़ों से एलर्जी: कुछ महिलाओं को तेज खुशबू वाले साबुन, परफ्यूम, डिटर्जेंट और सिंथेटिक कपड़ों से भी खुजली हो सकती है। ऐसे में हल्के और बिना खुशबू वाले उत्पाद इस्तेमाल करना सही रहता है।
पीयूपीपीपी क्या होता है?
प्रेग्नेंसी में होने वाले एक सामान्य खुजली वाले रैश को पीयूपीपीपी कहा जाता है। यह समस्या पेट के स्ट्रेच मार्क्स के आसपास लाल दाने और खुजली के रूप में दिखाई दे सकती है। यह आमतौर पर गर्भावस्था के आखिरी महीनों में ज्यादा देखी जाती है।
आईसीपी क्या है और क्यों खतरनाक माना जाता है?
आईसीपी यानी इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस ऑफ प्रेग्नेंसी एक लिवर से जुड़ी समस्या मानी जाती है। इसमें शरीर में बाइल एसिड बढ़ सकता है, जिससे बहुत ज्यादा खुजली (खासकर हथेलियों और तलवों में) हो सकती है।
किन संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए?
- अगर खुजली बहुत ज्यादा हो, रात में बढ़ जाए, हथेलियों और तलवों में ज्यादा हो या फिर बिना रैश के भी तेज खुजली हो तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना जरूरी है।
- इसके अलावा यदि खुजली के साथ बच्चे की मूवमेंट कम महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
खुजली से राहत पाने के लिए क्या करें?
- बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइजर लगाएं: त्वचा को नम रखने से सूखापन कम हो सकता है।
- स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स: माइल्ड साबुन और जेंटल स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।
- ढीले सूती कपड़े पहनें: सूती कपड़े त्वचा को आराम देने में मदद कर सकते हैं।
- बहुत गर्म पानी से ना नहाएं: गर्म पानी त्वचा को ज्यादा रूखा बना सकता है, जिससे खुजली बढ़ सकती है।
खुद से दवा लेना क्यों सही नहीं?
प्रेग्नेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा लेना सही नहीं माना जाता। कुछ दवाएं मां और बच्चे दोनों को प्रभावित कर सकती हैं।
नोट: प्रेग्नेंसी में हल्की खुजली सामान्य हो सकती है, लेकिन हर खुजली को नजरअंदाज करना सही नहीं माना जाता। लगातार या गंभीर खुजली किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है। सही देखभाल और समय पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


