चाय में गुड़, देसी खांड या शहद, क्या डाल कर पीना हेल्दी है? न्यूट्रिशन कोच ने किया टेस्ट, सामने आई सच्चाई!

Dec 19, 2025 11:30 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

आमतौर पर गुड़, देसी खांड और शहद को नेचुरल और हेल्दी विकल्प मान लिया जाता है। लेकिन क्या ये वाकई हेल्दी हैं? न्यूट्रिशन कोच ने ग्लूकोज टेस्ट के जरिए यही पता लगाया है कि इन तीनों में से बेहतर विकल्प क्या है।

चाय में गुड़, देसी खांड या शहद, क्या डाल कर पीना हेल्दी है? न्यूट्रिशन कोच ने किया टेस्ट, सामने आई सच्चाई!

हमारे देश में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। अब भले ही कुछ लोगों को डायबिटीज हो जाए, लेकिन ये चाय की आदत उनसे छोड़े नहीं छूटती। ये तो सभी जानते हैं कि डायबिटीज में चीनी से परहेज करना है, तो चाय को मीठा करने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने लगते हैं। आमतौर पर गुड़, देसी खांड और शहद को नेचुरल और हेल्दी विकल्प मान लिया जाता है। लेकिन क्या ये वाकई हेल्दी हैं? अगर हां, तो इनमें से सबसे बेहतर विकल्प क्या है? न्यूट्रिशन कोच प्रणव मोहन ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में इन तीनों विकल्पों को चाय में डालकर टैस्ट किया। उन्होंने ग्लकोज मीटर से पता लगाया कि गुड़, देसी खांड या शहद; तीनों में से सबसे ज्यादा और कम शुगर स्पाइक क्या इस्तेमाल करने से हुई। तो चलिए देखते हैं, इन तीनों में से क्या बेहतर निकला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुड़, देसी खांड या शहद; चाय के लिए क्या बेहतर है?

तीनों में से क्या बेहतर है ये समझने के लिए सबसे पहले देखते हैं कि बिना चीनी वाली चाय और सफेद चीनी वाली चाय से कितना शुगर स्पाइक हुआ है। प्रणव बताते हैं कि बिना चीनी की चाय से सिर्फ 3 mg/dl शुगर स्पाइक हुआ, जो काफी कम है। वहीं अगर चीनी डालकर चाय पी तो शुगर स्पाइक 21 mg/dl हुआ, जो 1 कप चाय के हिसाब से काफी ज्यादा है।

गुड़: फिर उन्होंने चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जिससे शुगर स्पाइक 16 mg/dl हुई, जो सफेद चीनी की तुलना में कम है। प्रणव बताते हैं कि गुड़ में काफी सारे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं और साथ ही ये अनरिफाइंड भी होता है। यही वजह है कि सफेद चीनी की तुलना ने शुगर स्पाइक हल्का कम हुआ है।

देसी खांड: चाय में 1 चम्मच देसी खांड डालने से शुगर स्पाइक 13 mg/dl शुगर स्पाइक हुआ, जो गुड़ से भी कम है।

शहद: प्रणव ने चाय में दो चम्मच शहद डालकर चेक किया तो शुगर स्पाइक 18 mg/dl हुआ, जो सफेद चीनी से कुछ कम था। यहां ये तो तय है कि ये तीनों ही रिफाइंड शुगर की तुलना में थोड़े से बेहतर हैं।

फिर तीनों में से क्या डालकर पीना बेहतर रहेगा?

न्यूट्रिशन कोच प्रणव बताते हैं कि अगर आप दिन में एक कप चाय पीते हैं, तो गुड़ या देसी खांड बेहतर विकल्प हैं। हालांकि अगर आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है, तो कोशिश करें कि बिना चीनी वाली चाय पीएं। जो लोग दिन में कई कप चाय पी जाते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि गुड़, देसी खांड या चीनी कुछ भी हो, आपके ब्लड शुगर लेवल को ऊपर-नीचे करते रहेंगे। इसलिए या तो बिना चीनी वाली चाय पीएं या फिर जीरो कैलोरी स्वीटनर्स जैसे स्टीविया या मॉन्क फ्रूट का इस्तेमाल करें।

पाठकों के लिए नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।