करंट लगने पर सबसे पहले क्या करें? ये 4 जरूरी कदम बचा सकते हैं किसी की जान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिजली से करंट कभी भी किसी को भी लग सकता है लेकिन इसके बाद फौरन अगर कुछ सावधानियां बरती जाए तो जान बचाई जा सकती है। आज हम आपको बताएंगे करंट लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?

करंट लगने पर सबसे पहले क्या करें? ये 4 जरूरी कदम बचा सकते हैं किसी की जान

करंट लगना एक खतरनाक हादसा है, जिसमें हजारों लोग हर साल अपनी जान गंवा देते हैं। हाल ही में मथुरा के वृंदावन में 21 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस्कॉन मंदिर के बाहर वॉटर स्प्रे कूलर छूते ही उन्हें करंट लगा और वह जमीन पर गिर गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। नगर निगम ने हीट वेव से बचाने के लिए जगह-जगह पानी छिड़कने वाले कूलर लगाए थे और उसी में करंट उतरा था, जिसे छूने से ये हादसा हुआ। करंट कभी भी किसी भी तार या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में आ सकता है और उसे छूना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अगर किसी को करंट लग जाए तो सबसे पहले क्या करें। कुछ ऐसे कदम हैं, जिन्हें अगर आप फौरन उठाते हैं तो जान बचाई जा सकती है।

करंट लगने से क्यों हो जाती है मौत

करंट शरीर के उन हिस्सों को सबसे पहले प्रभावित कर देता है, जिससे हम जिंदा रहते हैं- जैसे दिल, सांस और दिमाग। बिजली दिल के सामान्य इलेक्ट्रिकल सिग्नल को गड़बड़ा सकती है, इससे धड़कन रुक जाती है। करंट सांस लेने वाली मांसपेशियों या दिमाग के उन हिस्सों को प्रभावित कर देता है, जो सांस को कंट्रोल करते हैं। कई बार हाथ में तार चिपक जाने पर करंट लगातार शरीर में बना रहता है और इससे मांसपेशियां अकड़ जाती हैं।

शॉक लगने पर सबसे पहले क्या करें?

अगर कभी ऐसा हो कि किसी को करंट लग जाए, तो घबराने के बजाय कुछ जरूरी स्टेप्स फौरन उठाएं। आपकी वजह से किसी की जान बच सकती है। चलिए बताते हैं क्या करना चाहिए?

1- मेन स्विच बंद करें

अगर किसी को करंट लग गया है, तो सबसे पहले मेन स्विच बंद करें। मेन स्विच बंद होने पर करंट आना बंद हो जाएगा या फिर किसी बड़े डंडे की मदद से तार पर मारकर उसे तोड़ दें। ध्यान रखें कि किसी गीली चीज से चार न पकड़ें और नंगे पैर भी ये काम न करें, वरना आप भी चपेट में आ सकते हैं।

2- व्यक्ति को करंट से दूर करें

जिस भी व्यक्ति को करंट लग रहा है, उसे फौरन जगह से दूर करें। जैसे वॉटर स्प्रे कूलर से युवक को करंट लगा तो उसके पिता खींचकर उसे उस जगह से हटाने लगे। ऐसा करने से करंट शरीर को छोड़ देता है। बस इस दौरान ध्यान रखें कि आप उसकी चपेट में न आए।

3- CPR टेक्निक

व्यक्ति की धड़कन सबसे पहले चेक करें। अगर सांस चल रही है, तो उसका सीना दबाएं और जरूरत लगे तो CPR (मुंह से सांस देना) दें। हथेली और पैरों के तलवे रगड़ना शुरू करें। ऐसा करने से दिल सामान्य गति पर आ जाता है और जान बचाई जा सकती है।

4- पानी से रखें दूर

जिस भी व्यक्ति को करंट लगा है, उसे पानी से बिल्कुल दूर रखें और फौरान इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर जाएं। अगर करंट के बाद व्यक्ति सामान्य हो चुका है लेकिन जलन पड़ रही है, तब बर्फ से उस जगह पर सिकाई करें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।