
लंबे व्रत के बाद किन चीजों को खाना अवॉएड करें, नहीं तो बिगड़ जाएगा डाइजेशन
What should not eat after breaking fast: जितिया व्रत पूरे तीन दिन का होता है। वहीं जल्दी ही नवरात्रि भी शुरू होने वाली है, जिसे लोग पूरे 9 दिन का व्रत करते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि व्रत के पारण के बाद किन चीजों को खाने से तबियत खराब हो सकती है।
जितिया व्रत 14 सितंबर यानी आज के दिन रखा जाएगा। इस व्रत की शुरुआत नहाय-खाय के साथ शुरू होती है और 3 दिन तक चलती है। वहीं जल्दी नवरात्रि भी आने वाला है। जिसमे लोग पूरे 9 दिनों का व्रत करते हैं। किसी भी व्रत-उपवास को करने के बाद उसके पारण का खास महत्व होता है। जैसे जितिया व्रत में मडुआ की रोटी और झींगा खाने की परंपरा है। लेकिन अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो किसी भी उपवास के पारण के समय खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ज्यादा दिनों का व्रत करने से डाइजेशन धीमा हो जाता है और खानपान की लापरवाही से डाइजेशन खराब होने के साथ ही तबियत बिगड़ने का भी डर रहता है। ऐसे में जरूर जान लें कि व्रत के पारण के बाद किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।
तीखा और मिर्च वाला खाना
व्रत के पारण के बाद कभी भी तीखा और मिर्च वाला खाना नहीं खाना चाहिए। लंबे समय के उपवास के बाद गट लाइनिंग काफी सॉफ्ट हो जाती है। ऐसे में मिर्च का तीखापन इसोफेगस से लेकर गट की लाइनिंग को बर्न कर देता है। जिसकी वजह से कई सारी दिक्कतें पैदा हो जाती है।
खट्टा फूड
दही, छाछ, नींबू जैसे खट्टे फूड्स को किसी भी व्रत के पारण के बाद खाने से बचना चाहिए। खट्टे फूड्स में एसिडिक लेवल ज्यादा होता है जो गट लाइनिंग को नुकसान पहुंचाता है। जिसकी वजह से डाइजेशन बिगड़ता है और लंबे टाइम में सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
बेसन जैसे हैवी अनाज के आटे
ऐसे फूड्स को कब्ज बनाते हैं और डाइजेशन में मुश्किल होते हैं। उन्हें भी व्रत के पारण के बाद नहीं खाना चाहिए। बेसन खाने से पेट में कब्ज की समस्या हो जाती है। और इसका डाइजेशन मुश्किल हो जाता है।
मिठाई और मीठे फूड
व्रत के पारण के बाद सॉलिड स्वीट फूड्स को खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। अगर आपको मीठा लेना है तो लिक्विड स्वीट्स को पिएं। ये बॉडी को रिलैक्स करेगा। लेकिन हैवी स्वीट सॉलिड कब्ज की समस्या पैदा कर सकते हैं।
ठंडी चीजों का भी करें परहेज
व्रत के बाद ठंडे फूड्स और लिक्विड को भी खाने से बचना चाहिए। जैसे कि ठंडे चावल।
कितने दिन तक जरूरी है सावधानी
अगर आप नवरात्रि के नौ दिनों तक लगातार व्रत कर रहे हैं तो कम से कम चार से पांच दिनों तक खानपान के इन नियमों की सावधानी जरूरी होती है। जिससे बॉडी और डाइजेशन सिस्टम पूरी तरह से सेट हो सके। एक दिन का व्रत करने वालों को केवल अगले दिन पारण के बाद सावधानी रखनी चाहिए। जिससे हेल्थ ना खराब हो।
किन फूड्स को खाएं
व्रत के पारण के बाद हमेशा गर्म चीजों को खाना चाहिए। जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए। इसी तरह से लिक्विड स्वीट्स को पिएं। ये आपके डाइजेशन को इरिटेट करने की बजाय आंतों में खाना पचाने में मदद करेगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




