Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थWhat is the treatment for a ruptured eardrum ENT reveals home remedies
कान का पर्दा क्यों फट जाता है? ENT स्पेशलिस्ट ने बताया फटने पर क्या करें और क्या न करें

कान का पर्दा क्यों फट जाता है? ENT स्पेशलिस्ट ने बताया फटने पर क्या करें और क्या न करें

संक्षेप:

कान हमारे शरीर का खास हिस्सा होता है। इससे न सिर्फ सुनाई देता है बल्कि संतुलन भी बना रहता है। अक्सर आपने सुना होगा कान का पर्दा कमजोर होता है। चलिए बताते हैं ये क्यों फट जाता है और फटने पर क्या करें।

Nov 23, 2025 01:56 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कान हमारे शरीर का जरूरी अंग है, जिससे हम सभी बातों को सुन सकते हैं और ये संतुलन भी बनाकर रखता है। कान में कुछ भी दिक्कत हो तो दिमाग पर भी इसका असर पड़ता है। कई बार कान में तेज दर्द होना या कम सुनाई देने के लक्षणों को हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये लक्षण कान का पर्दा फटने के भी हो सकते हैं। गुड़गांव के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि कान का पर्दा क्यों फट जाता है और इसके फटने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या होता है कान का पर्दा

कान का पर्दा, जिसे टिम्पेनिक मेंब्रेन कहा जाता है, ये एक पतली झिल्ली होती है। ये झिल्ली बाहरी और मध्य कान के बीच में लगी होती है। ये सुनने की क्षमता को बढ़ावा देती है और कान में किसी भी तरह के इंफेक्शन को होने से रोकती है। अगर ये झिल्ली किसी भी कारण से फट जाए, तो इसे कान का पर्दा फटना कहा जाता है।

क्यों फटता है

1- कान का पर्दा किसी भी तरह के इंफेक्शन के होने से फट सकता है। बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण से कान का पर्दा जल्दी फटता है या फिर किसी तरह के प्रेशर या सूजन के कारण। बच्चों का कान का पर्दा भी फट जाता है, जिसका कारण उनकी कमजोर इम्यूनिटी होती है।

2- ज्यादा तेज आवाज सुनने के कारण भी कान का पर्दा फट सकता है। अचानक से तेज आवाज या फिर अजीब शोर के कारण भी ये झिल्ली फट जाती है।

3- किसी तरह की चोट लगने से भी कान का पर्दा आसानी से फट जाता है। जैसे माचिस की तीली से खुजली करना, ईयरबड्स का इस्तेमाल, किसी हादसे में चोट लगना वगैरह कारण हो सकते हैं।

लक्षण- कान में तेज दर्द, पानी बहना, सुनने में कमी, कान में गर्म महसूस होना या फिर चक्कर आना। ये सभी लक्षण कान का पर्दा फटने के संकेत हो सकते हैं। कुछ मामलों में ये अलग भी हो सकते हैं।

घरेलू उपाय

डॉक्टर के मुताबिक, कान का पर्दा फटने पर गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं। पानी गर्म करें और कपड़े को डुबोकर उससे धीरे-धीरे सिकाई करें। दर्द ज्यादा होने या फिर पानी बहने पर डॉक्टर से फौरन सलाह लें। आजकल कान का पर्दा ठीक करने के लिए टिम्पनोप्लास्टी सर्जरी भी कराई जाती है। इससे कान का पर्दा वापिस ठीक हो जाता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।