
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में होता है बड़ा अंतर, ऑर्थोपेडिक सर्जन बोले...
ज्यादातर लोगों को लगता होगा कि कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक एक ही बात है, जबकि ऐसा नहीं है। ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बताया कि दोनों बिल्कुल अलग है। हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट होने पर पेशेंट के साथ क्या होता है और अगर कोई आस-पास हो तो क्या करें।
अक्सर हम लोगों को हार्ट अटैक तो कुछ को कार्डियक अरेस्ट होने की खबरें हम सुनते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा दोनों एक ही है या अलग। मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन, हेल्थ एजुकेटर और न्यूट्री बाइट वेलनेस के को-फाउंडर डॉक्टर मनन वोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट दोनों में अंतर होता है। अगर किसी को हार्ट अटैक होता है, तब शरीर क्या सिग्नल देता है और कार्डियक अरेस्ट होने पर क्या करना चाहिए। चलिए पूरी डिटेल्स आपको बताते हैं।

हार्ट अटैक
डॉक्टर के मुताबिक, हार्ट को आप शरीर का हाउस मान लें। दिल से खून का दौरा शुरू होकर बॉडी की अलग-अलग जगहों पर पहुंचता है। दिल की सभी नसों और जगहों पर ब्लड सर्कुलेशन होना जरूरी है, जिससे वह धड़कता रहे। जब किसी भी पाइप में खून पहुंचना बंद होता है, तो उसे ब्लॉकेज कहा जाता है। इस दौरान मरीज को चक्कर आना, उल्टी, दिल में दर्द की समस्याएं होने लगती है। अगर ये लक्षण दिखते हैं, तो समझ लें कि हार्ट अटैक आ सकता है। हार्ट की पाइप में ब्लड ब्लॉकेज होने पर ब्रेन बॉडी को ये सिग्नल पहले से देना शुरू कर देता है। इसके बाद ही हार्ट अटैक होता है। ऐसे में पेशेंट को फौरन अस्पताल जाना चाहिए।
कार्डियक अरेस्ट
कार्डियक अरेस्ट हार्ट अटैक से बिल्कुल उल्टा है। कार्डियक अरेस्ट में पेशेंट को समय नहीं मिल पाता और फौरन मौत हो जाती है। डॉक्टर के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट एक तरह का इलेक्ट्रिक फेलियर होता है। इसमें आपका दिल एकदम से धड़कना बंद कर देता है, ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है। ऐसे में इंसान तुरंत गिर जाता है और सांस रुक जाती है।
क्या करें
कार्डियक अरेस्ट होने पर अगर कोई व्यक्ति अचानक जमीन पर गिर जाये और उसकी सांस न आ रही हो, तो आपको CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना है। ये कार्डियक अरेस्ट के दौरान जान बचाने में मदद करता है। सीने को पहले जोर-जोर से दबाना है और फिर सीपीआर देनी है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




