भारतीय महिलाओं में क्यों मिल रहे 'साड़ी कैंसर' के मामले? ये 1 गलती है बड़ी वजह!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Saree Cancer: साड़ी कैंसर सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन भारतीय महिलाओं में ये गंभीर बीमारी धीरे-धीरे फैल रही है। इसके पीछे एक बड़ी ही आम गलती जिम्मेदार है, जो ज्यादातर महिलाएं अनजाने में डेली बेसिस पर दोहरा रही हैं।

भारतीय महिलाओं में क्यों मिल रहे 'साड़ी कैंसर' के मामले? ये 1 गलती है बड़ी वजह!

साड़ी भारतीय महिलाओं के वॉर्डरोब का एक अहम हिस्सा है। ये पारंपरिक परिधान हमेशा से महिलाओं के बीच पॉपुलर रहा है और ज्यादातर महिलाएं डेली वियर में आज भी साड़ी ही पहनती हैं। लेकिन क्या हो अगर यही साड़ी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाए? ये बात डराने के लिए बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि बीते कुछ सालों में हुईं रिसर्च इस बात की पुष्टि करती हैं। दरअसल दिक्कत साड़ी में नहीं है, बल्कि इसे पहनने के तरीके में है। चिंता की बात है कि ज्यादातर भारतीय महिलाएं इसी तरीके से साड़ी पहनती हैं, जो कुछ मामलों में इस गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है, जिसे एक्सपर्ट्स ने 'साड़ी कैंसर' का नाम दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये साड़ी कैंसर क्या है?

साड़ी कैंसर सुनने में अटपटा जरूर लगे, लेकिन बीते सालों में इसके कुछ मामले सामने आए हैं। दरअसल ये एक तरह का Squamous Cell carcinoma यानी त्वचा का कैंसर है, जो कमर के उस हिस्से में विकसित होता है, जहां महिलाएं पेटीकोट या नाड़ा बांधकर रखती हैं। लंबे समय तक एक ही जगह पर दबाव, पसीना और रगड़ की वजह से स्किन पर खुजली, काले निशान और घाव बन जाते हैं, जो लंबे समय तक नजरअंदनज करने पर कैंसर का रूप ले सकता है।

क्यों होता है महिलाओं में ये खतरा?

कई भारतीय महिलाएं आज भी डेली वियर में साड़ी पहनती हैं। खासतौर से ग्रामीण इलाकों में साड़ी ही महिलाओं का मुख्य परिधान है। ऐसे में लगातार एक ही तरीके से साड़ी पहनने पर कमर के उसी हिस्से में पेटीकोट और साड़ी के निशान पड़ते रहते हैं। कई महिलाएं तो काफी कसकर पेटीकोट का नाड़ा बांधती हैं, जिससे काले निशान भी पड़ जाते हैं। जो महिलाएं ज्यादा गर्मी में रहती हैं, उनमें तो साड़ी कैंसर का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

साड़ी कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?

अगर आप या आपके जानने वाली कोई भी महिला डेली वियर में साड़ी पहनती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले तो पेटीकोट का नाड़ा ज्यादा टाइट बांधना अवॉइड करें। पेटीकोट ही नहीं, बल्कि किसी भी टाइट कपड़े से परहेज करें। अगर कमर के उस हिस्से पर खुजली, काले निशान या घाव बन गए हों, तो डॉक्टर को दिखाएं और ढीले-ढाले कपड़े पहनें। इसके साथ ही जरूरी साफ-सफाई का ध्यान भी रखें।

इन कपड़ों में भी हो सकता है खतरा

सिर्फ साड़ी ही नहीं, बल्कि चूड़ीदार और धोती जैसे कपड़ों को भी अगर आप सेम ढंग से पहनते हैं, तो इस कैंसर का खतरा हो सकता है। कमर के एक ही हिस्से पर अगर टाइट चीज पहनी जाए, तो इससे निशान पड़ सकते हैं, जो बाद में घाव का रूप ले सकते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में तब्दील हो सकते हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।