Cervical Cancer: क्या होता है सर्वाइकल कैंसर? ऑन्कोलॉजिस्ट से जानें शुरुआती लक्षण और HPV वैक्सीन की अहमियत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे गंभीर कैंसर है, जिससे हर साल लाखों महिलाएं अपनी जान गंवा रही हैं। आज हम आपको इससे जुड़े लक्षण, बचाव और इसके लिए लगाई जा रही HPV वैक्सीन के बारे में बताएंगे।

Cervical Cancer: क्या होता है सर्वाइकल कैंसर? ऑन्कोलॉजिस्ट से जानें शुरुआती लक्षण और HPV वैक्सीन की अहमियत

What Is Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स (Cervix) में होता है। यह कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरुआत में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते हैं। जो दिखते भी हैं, उन्हें महिलाएं नजरअदांज कर देती हैं। AIIMS की गायनेकॉलोजिक ऑन्‍कोलॉजी डॉ. नीरजा भाटला के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में इसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण होता है। HPV एक आम वायरस है, जो असुरक्षित यौन संबंध या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैल सकता है। इस गंभीर कैंसर की रोकथाम के लिए HPV वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। चलिए आपको इस कैंसर के शुरुआती लक्षण और वैक्सीन के फायदों के बारे में बताते हैं।

क्या होते हैं शुरुआती लक्षण

डॉक्टर नीरजा का कहना है कि सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि महिलाएं इस पर ध्यान ही नहीं देती हैं। ज्यादातर महिलाएं इसे नॉर्मल पेट-कमर दर्द या फिर पीरियड्स समझने की गलती करती हैं। यही कारण है कि ये कैंसर बढ़ता रहता है और फिर जान जोखिम में डाल देता है। चलिए इसके खास लक्षण बताते हैं-

-पीरियड्स के बीच अचानक ब्लीडिंग होना

-संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग आना

-मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना

-सफेद पानी या बदबूदार डिस्चार्ज

-पेल्विक एरिया या पेट के निचले हिस्से में दर्द

-लगातार कमर दर्द रहना

-बहुत ज्यादा थकान महसूस होना

-पेशाब करते समय दर्द या जलन

-अचानक वजन कम होना

जान का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सर्वाइकल कैंसर शुरुआत में ही पकड़ लिया जाए, तो महिला की जान बच सकती है। लंबे समय तक लक्षणों को नजरअंदाज करने पर यह कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल सकता है, जिससे जान का खतरा भी बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट्स के अनुसार, हर साल लाखों महिलाएं इस कैंसर से अपनी जान गंवाती हैं। अगर आपको कोई भी लक्षण दिखता है, तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

HPV वैक्सीन क्या है और इसके फायदे

HPV एक ऐसी वैक्सीन है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव करने में मदद करती है। यही वायरस सर्वाइकल कैंसर के सबसे बड़े कारणों में से एक माना जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, HPV संक्रमण लंबे समय तक शरीर में रहने पर सर्विक्स की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, HPV वैक्सीन शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है, ताकि वायरस से सुरक्षा मिल सके। यह वैक्सीन HPV से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचाव में भी मदद कर सकती है। डॉक्टर आमतौर पर 9 से 14 साल की उम्र में यह वैक्सीन लगवाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इस उम्र में इसका असर ज्यादा बेहतर माना जाता है। साथ ही यौन संबंध बनाने से पहले ही लगवाने पर ये वैक्सीन ज्यादा असर करेगी। ये वायरस अनसेफ सेक्स से ज्यादा फैलता है।

बचाव कैसे करें?

सर्वाइकल कैंसर से बचाव करने के लिए आप सही समय पर वैक्सीन लगवाएं और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाएं। इसके अलावा अनसेफ सेक्स, स्मोकिंग, शराब से बचें। शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों को नजरअंदाज न करें। इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। हर ब्लीडिंग को पीरियड्स समझकर इग्नोर न करें। अगर समय रहते पता चल जाता है को सर्वाइकल कैंसर को कीमो और रेडिएशन थेरेपी से ठीक किया जा सकता है।

HPV वैक्सीन क्या है

वैक्सीन 8 कैंसरों से बचाएगी

HPV वैक्सीन सिर्फ सर्वाइकल कैंसर से ही बचाव नहीं करेगी बल्कि ये अन्य 8 तरह के कैंसरों से भी शरीर को बचाने में मददगार है। अभी ये सिर्फ लड़कियों को लगाई जा रही है लेकिन जल्द ही इसे पुरुषों और महिलाओं को भी लगाया जाएगा। चलिए जानते हैं किन कैंसर से करेगी बचाव-

सर्वाइकल कैंसर (बच्‍चेदानी के मुंह का कैंसर)

अनल कैंसर (गुदा या मलाशय का कैंसर)

वल्‍वा कैंसर (जननांग की बाहरी सतह का कैंसर)

वैजिनल कैंसर (योनि का कैंसर)

पेनाइल कैंसर (पुरुषों के लिंग में कैंसर)

ओरल कैविटी कैंसर (मुंह का कैंसर)

ऑरोफरींजियल कैंसर (गले का कैंसर)

लैरिंगियल कैंसर (वॉइस बॉक्‍स में कैंसर)

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।