रोज खाने के बाद 1-2 लौंग चबाने से क्या होता है? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए चौंकाने वाले फायदे!
छोटी सी दिखने वाली लौंग का खाना बनाने में तो खूब इस्तेमाल होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी इसके भरपूर फायदे बताए गए हैं। डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं कि अगर रोज सीमित मात्रा में लौंग का सेवन किया जाए तो गट हेल्थ, लिवर, ब्लड शुगर और भी कई चीजों में फायदा हो सकता है।

हमारी भारतीय रसोई में मौजूद मसाले महज खाने को स्वाद और खुशबू देने का ही काम नहीं करते, बल्कि इनके औषधीय गुण भी इन्हें खास बनाते हैं। लौंग भी एक ऐसा ही मसाला है, जो अपनी तेज खुशबू और तीखे स्वाद के लिए जाना जाता है। छोटी सी दिखने वाली लौंग का खाना बनाने में तो खूब इस्तेमाल होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी इसके भरपूर फायदे बताए गए हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि अगर रोज सीमित मात्रा में लौंग का सेवन किया जाए तो गट हेल्थ, लिवर, ब्लड शुगर और भी कई चीजों में फायदा हो सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
पेट से जुड़ी कई बीमारियों का इलाज है लौंग
डॉ शुभम कहते हैं कि लौंग इंडिया की गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या का सबसे बढ़िया समाधान है। इसमें यूजेनॉल नामक एक कंपाउंड मौजूद होता है, जो गट में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया H. pylori के खिलाफ काम करता है। दरअसल यही बैक्टीरिया अल्सर के पीछे की मुख्य वजह होता है।
इसके अलावा लौंग पेट की म्यूकस प्रोडक्शन को भी बढ़ाती है और इससे पेट की लाइनिंग का बचाव करती है। ये पाचन से जुड़े एंजाइम्स को भी स्टीमूलेट करती है और गट इन्फ्लेमेशन को कम करने में भी सहायक होती है। अगर आप नियमित रूप से लौंग का सेवन करते हैं तो ये गुड गट बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देती है।
ब्लड शुगर को सपोर्ट करती है लौंग
डॉ शुभम कहते हैं कि लौंग ब्लड शुगर को भी सपोर्ट करने का काम करती है। इसमें मौजूद कुछ कंपाउंड इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे शरीर ग्लूकोज का इस्तेमाल अधिक प्रभावी ढंग से कर पाता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। हालांकि अगर आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, तो लौंग का नियमित सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है लौंग
गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट सलाह देते हैं कि लौंग का नियमित सेवन आपकी लिवर हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल लौंग एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही ये लिवर की इन्फ्लेमेशन को कम करने में भी मदद कर सकती है।
इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करती है लौंग
डॉ शुभम बताते हैं कि लौंग एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यही वजह है कि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जिससे ओवरऑल बॉडी की इन्फ्लेमेशन कम होने में मदद मिलती है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में सहायक होती है। साथ ही लौंग इम्यूनिटी को सपोर्ट करने का भी काम करती है।
ज्यादा लौंग पहुंचा सकती है नुकसान, जानें कितनी मात्रा में लें
डॉक्टर सलाह देते हैं कि लौंग खाना फायदेमंद है लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरुरी है। ओवरडोज की वजह से शरीर के कई अंग डैमेज होने का खतरा हो सकता है। रोजाना 1 से 2 लौंग का सेवन करना काफी है। इन्हें आप खाने के बाद चबा सकते हैं।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


