रोजाना 1 अनार खाने से शरीर पर क्या असर होता है? डॉक्टर ने गिना दिए 6 जबरदस्त फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जो खाए अनार वह कभी न हो बीमार! ये कहावत इस फल के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे खाने से आपको स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे मिलेंगे। चलिए आपको अनार के बारे में बताते हैं।

What happens if you eat one pomegranate
रोजाना 1 अनार खाने से शरीर पर क्या असर होता है

कहावत है कि जो खाए अनार वह कभी न हो बीमार! सेब-केला के फायदों के बारे में आप खूब जानते होंगे लेकिन क्या अनार के फायदों के बारे में जानते हैं। अनार को कई लोग सिर्फ इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उसे छीलने में परेशानी होती है। हालांकि, अनार के दाने रसीले और मीठे होते हैं, जिन्हें खाना हर कोई पसंद करता है। रिसर्च में साबित हुआ है कि अगर आप अनार खाते हैं तो शरीर में कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट का भी कहना होता है कि अनार ऐसा फल है, जिसे खाने से आपके शरीर में फैट या कैलोरी नहीं बढ़ेगी। ऐसे में अनार वेट लॉस कर रहे लोग भी आसानी से खा सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर सुभाष गोयल ने अनार खाने के फायदे और सही तरीका बताया है।

pomegranate juice or seeds

अनार में क्या-क्या पाया जाता है?

अनार में विटामिन C, विटामिन K, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अनार में पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। अनार के दानों में पानी और नेचुरल शुगर भी होती है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ डाइट में शामिल करने के लिए एक हेल्दी फ्रूट माना जाता है।

अनार खाने के 6 फायदे कौन से हैं?

  • खून की कमी को करता है पूरा

डॉक्टर्स के मुताबिक, अनार खाने से आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी। इसमें मौजूद फोलेट और विटामिन्स एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना अनार खाते हैं, तो शरीर में एनर्जी बनी रहती है और खून की कमी नहीं होती।

  • दिल के लिए सेहत के लिए अच्छा

अनार में पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना अनार खाते हैं, तो आपका हार्ट हेल्दी रहेगा। रिसर्च के मुताबिक, अनार खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है।

  • पेट के लिए भी बढ़िया

अनार पेट के लिए भी बढ़िया फल माना जाता है और इसे पचाने में समस्या नहीं होती। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या फिर कब्ज की समस्या रहती है, तो अनार खाएं। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके पाचन को बेहतर करेगा।

  • इम्यूनिटी को करता है सपोर्ट

इन दिनों बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर, सर्दी-खांसी का कहर बढ़ा है और ऐसे में अनार खाना आपकी इम्यूनिटी के लिए सबसे अच्छा है। अनार में विटामिन सी की मात्रा खूब होती है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और वायरल इंफेक्शन से बचे रहेंगे।

  • वेट लॉस में करेगा मदद

अगर आप वजन घटा रहे हैं या फिर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो अनार जरूर खाएं। अनार बिना कैलोरी वाला फल है, जो वजन कम करने में मददगार होता है। एक अनार (280 ग्राम) में लगभग 144 कैलोरी होती हैं, जिसमें 83% पानी, 3.5 ग्राम फाइबर और सिर्फ 14 ग्राम नेचुरल शुगर होती है। ऐसे में कैलोरी कम और फाइबर-पानी आपके शरीर में ज्यादा पहुंचेगा, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा।

  • दिमाग के लिए भी अच्छा

अनार सिर्फ दिल ही नहीं दिमाग के लिए भी अच्छा होता है। एंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड होते हैं, जो नर्वस सिस्टम को डैमेज होने से बचाते हैं, जो याददाश्त को मजबूत करता है और दिमाग की नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

खाने का सही तरीका क्या है?

डॉक्टर सुभाष गोयल का कहना है कि अगर आपको अनार ठंडा लगता है, तो उसे गुनगुने पानी में 2 मिनट तक डुबोकर रखें। फिर उसे छीलकर दाने खाएं, ऐसा करने से वह नुकसान नहीं करेगा। अनार हमेशा सुबह या फिर दोपहर में खाएं, शाम को खाने से कोई फायदा नहीं मिलेगा बल्कि सर्दी-खांसी हो सकती है। इसकी तासीर ठंडी होती है। अनार का ताजा जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थरोज 1 अनार खाएं और सेहत बनाएं! डॉक्टर ने बताए इसके फायदे और खाने का सही तरीका