
क्या फेफड़ों की सफाई करता है गुनगुने पानी के साथ गुड़ खाना? पल्मोनोलॉजिस्ट ने बताए फैक्ट्स
प्रदूषण के बीच फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए लोग दवाइयों के साथ घरेलू तरीकों पर भी भरोसा कर रहे हैं। इसमें से एक है गुड़ वाला पानी। लंग्स के डॉक्टर से जानें क्या ये वाकई फायदेमंद है।
दिल्ली में प्रदूषण का कहर बरपा हुआ है और लोगों को सांस संबंधी शिकायतें हो रही हैं। बिना मास्क लगाए बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है। लोगों के फेफड़ों में इंफेक्शन हो रहा है और इसके लिए कुछ लोग घरेलू उपायों पर भी भरोसा कर रहे हैं। फेफड़ों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए कुछ लोग हल्दी या गुड़ वाला पानी पी रहे हैं। लेकिन क्या वाकई गुड़ वाला पानी पीने से आपके लंग्स बिल्कुल साफ हो जाएंगे और प्रदूषण से बचाव हो सकता है। एचटी लाइफस्टाइल से बातचीत में गुरुग्राम के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. पीयूष गोयल ने बताया इसके बारे में बताया।
पोषण से युक्त गुड़
गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और सर्दी में इसे खाने से शरीर गर्म रहता है। इसकी तासीर गर्म मानी जाती है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक जैसे खनिज और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सी जैसे विटामिन्स होते हैं, जो शरीर, इम्यूनिटी और फेफड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं।
लंग्स के लिए
अगर आप पूरी तरह से फेफड़ों की सफाई के लिए गुड़ वाले पानी पर निर्भर हो चुके हैं, तो ये गलत है। जी हां, डॉक्टर पीयूष का कहना है कि गुड़ फेफड़ों के लिए अच्छा है और किसी भी तरह के लंग्स इंफेक्शन से बचा सकता है। लेकिन ये प्रदूषण के दौरान क्लीनिंग करने में बिल्कुल भी मदद नहीं करता। सांस संबंधी या फेफड़ों में कोई दिक्कत लगे, तो आपको फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
फायदे
-गुड़ खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
-शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है।
-इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है।
-गुड़ खाने से शरीर में विटामिन्स की कमी नहीं होती।
-गुड़ खाने से वजन नहीं बढ़ता। ऐसे में इसे वेट लॉस डायट में शामिल कर सकते हैं।
पानी कैसे पिएं- अगर आप गुड़ का पानी पीना चाहते हैं, तो 2 चम्मच गुड़ को गुनगुने पानी में मिक्स करें। सुबह खाली पेट इसे पिएं। इससे आपको स्वास्थ्य लाभ होंगे।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




