Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwhat happen in body when you add black pepper in food everyday
रोज के खाने में लाल मिर्च की बजाय काली मिर्च डालने पर क्या होगा बॉडी पर इसका असर?

रोज के खाने में लाल मिर्च की बजाय काली मिर्च डालने पर क्या होगा बॉडी पर इसका असर?

संक्षेप:

Benefits of black pepper: रोज बनने वाले खाने को तीखा और चटपटा बनाने के लिए मिर्च का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होता है। लेकिन अगर हरी और लाल मिर्च को छोड़कर काली मिर्च की मात्रा को बढ़ा दिया जाए तो इससे शरीर पर क्या असर होगा। जानें काली मिर्च के फायदे..

Nov 29, 2025 06:39 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

काली मिर्च का इस्तेमाल आमतौर पर मसालों के रूप में किया जाता है। वहीं काली मिर्च को सर्दी-जुकाम में काढ़ा बनाने के लिए भी यूज करते हैं। लेकिन केवल खाने में तीखापन लाने या फिर सर्दी-जुकाम ठीक करने में ही काली मिर्च का यूज नहीं होता। बल्कि ये सेहत के लिए भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। जब हम रोजाना काली मिर्च को हर दिन खाने में यूज करते हैं तो इससे शरीर को इस तरह के फायदे मिलते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हल्दी के फायदे बढ़ा देती है काली मिर्च

हल्दी का इस्तेमाल शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कंपाउंड बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। करक्यूमिन कंपाउंड को तेजी से बॉडी में अब्जॉर्ब करने के लिए काली मिर्च मदद करती है। रोज के खाने में हल्दी और काली मिर्च का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

ब्लड में क्लॉटिंग की समस्या दूर करती है काली मिर्च

खाने में रोजाना थोड़ी मात्रा में काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे वेन्स और आर्टरीज बिल्कुल क्लियर रहती हैं। उनमे किसी तरह की क्लॉटिंग का रिस्क कम होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल का रिस्क कम करती है

रोजाना काली मिर्च को खाने में इस्तेमाल किया जाए तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

ब्लड प्रेशर रेगुलेट होता है

रोजाना काली मिर्च को खाने में इस्तेमाल करने से मौजूद पाइपरीन नाम का कंपाउंड आर्टरीज और वेन्स को रिलैक्स करता है और क्लॉटिंग से बचाता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट होने में भी मदद मिलती है।

कफ की समस्या दूर होती है

रोजाना खाने में काली मिर्च का इस्तेमाल कफ बनने के प्रोसेस को कम करता है। जिससे कफ, बलगम से आराम मिलता है। साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

डाइजेशन को भी सपोर्ट करता है

लाल मिर्च की बजाय काली मिर्च का खाने में इस्तेमाल डाइजेशन को सपोर्ट करने में मदद करता है। खाने को तीखा बनाने के लिए काफी सारे लोग लाल मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। जिसमे मौजूद कैप्सेसिन एसिड रिफ्ल्क्स, हार्ट बर्न, गैस्ट्राइटिस की समस्या को बढ़ाता है। दरअसल, ये पेट की लाइनिंग को नुकसान पहुंचा देता है। वहीं तीखेपन के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल डाइजेशन एंजाइम को एक्टिव करता है। पेट फूलने की समस्या को दूर करता है और गट हेल्थ को इंप्रूव करता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।