नीम की दातुन करने से क्या होता है? जानिए दांतों के लिए फायदे, नुकसान और सही तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
share

आज भी लोग नीम की दातुन का इस्तेमाल दांत साफ करने के लिए करते हैं। अगर आप भी दातुन करते हैं, तो इसके फायदे-नुकसान और करने का सही तरीका जान लीजिए।

what happen if you use neem datun for teeth
नीम की दातुन करने से क्या होता है

गांव में आज भी लोग सुबह उठने के बाद कुल्ला करते हैं और नीम की दातुन का इस्तेमाल करते हैं। नीम की टहनी को दांतों से चबाकर फिर उसके रेशों से दांतों को साफ किया जाता है। दांत साफ करने का यह तरीका काफी पुराना और असरदार माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नीम की दातुन करने से दांत चमकते हैं और उनमें कीड़े भी नहीं लगते। हालांकि, साइंस इस बात को नहीं मानता है। आज हम आपको बताएंगे नीम की दातुन करने से क्या होता है और इसके फायदे-नुकसान क्या होते हैं। साथ ही इसे करने का सही तरीका भी जानेंगे।

दांतों की सफाई का पुराना तरीका

पुराने जमाने में जब ब्रश, टूथपेस्ट नहीं हुआ करता था, तब लोगों ने नीम की टहनी को दातुन के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया। नीम के गुणों के बारे में हर कोई जानता है और इसके रेशों से दांतों पर जमा गंदगी को साफ कर दिया। बस फिर वही से दातुन करना लोगों ने शुरू किया। नीम की दातुन करने से दांतों और मसूड़ों की सफाई में मदद मिल सकती है। नीम में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसकी दातुन मुंह में मौजूद कुछ बैक्टीरिया को कम कर सकती है। नीम की महक से मुंह की बदबू भी काफी हद तक कम हो जाती है।

दातुन करने के फायदे जानिए

1. दांतों का पीलापन घटाना- नीम की दातुन अगर आप रोजाना करते हैं, तो दांतों का पीलापन कम हो जाता है। इससे दांतों पर जमा गंदगी की परत साफ करने में मदद मिलती है।

2. मसूड़ों के लिए फायदेमंद- सही तरीके से दातुन करने से मसूड़ों की सफाई भी अच्छे से हो जाती है। मसूड़ों में सूजन, खून आना जैसी समस्या भी कम होती है।

3. दांत दर्द में राहत- नीम की दातुन से मंजन करने के दौरान उसके रेशे मसूड़ों की नसों को शांत करते हैं। इससे दांत के दर्द में भी काफी राहत मिलती है।

नुकसान भी होते हैं

मसूड़ों को नुकसान- अगर आप दातुन को जोर से रगड़कर करते हैं, तो उससे मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है। मसूड़ों में चोट या खून आ सकता है।

इनेमल के लिए खतरा- ज्यादा तेज रगड़ने से दांतों के इनेमल पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही दातुन से हर जगह अच्छी तरह सफाई नहीं हो पाती, जिससे गंदगी जमा रह सकती है।

गंदे दातुन से इंफेक्शन- अगर आप पुरानी या गंदी दातुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उससे दांतों या मसूड़ों में इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है। हर पौधे की टहनी दातुन के लिए सही नहीं होती।

दातुन कैसे बनाएं?

नीम की ताजी, साफ और स्वस्थ टहनी लें, लगभग 6–8 इंच लंबी। टहनी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। एक सिरे की छाल को थोड़ा हटाकर उसे हल्का-हल्का चबाएं, ताकि रेशे ब्रश जैसे मुलायम हो जाएं। अब इन मुलायम रेशों से दांतों की सफाई करें।

करने का सही तरीका

-दातुन को दांतों पर बहुत जोर से न रगड़ें।

-दांतों की बाहरी और अंदरूनी सतह को धीरे-धीरे साफ करें।

-मसूड़ों पर भी हल्के हाथ से सफाई करें।

-इस्तेमाल के बाद दातुन को फेंक दें और अगली बार नई, साफ टहनी लें। अगर आप दातुन नहीं करते हैं, तो ट्राई न करें टूथपेस्ट-ब्रश से ही दांतों की सफाई करें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थनीम की दातुन करने से क्या होता है? जानिए दांत साफ करने के फायदे और नुकसान