कब और कितनी बार पॉटी जाते हैं आप? जानें सेहत के बारे में क्या बताती है टाइमिंग!

लाइव हिन्दुस्तान
share

क्या आप जानते हैं कि आपकी पॉटी जाने की टाइमिंग आपको सेहत के बारे में काफी कुछ बताती है? जी हां, आप दिन में कब पॉटी जाते हैं और कितनी बार जाते हैं, इसके पीछे का कारण आपको जरूर पता होना चाहिए। न्यूट्रीशनिस्ट ने इस बारे में विस्तार से बताया है।

Poop Time and Health
सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती है पॉटी जाने की टाइमिंग

क्या आपको पता है कि आपकी पॉटी की टाइमिंग आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बयां करती है? हम में से ज्यादातर लोग इस बार पर ध्यान ही नहीं देते, लेकिन बाउल रूटीन हमारे शरीर में चल रही के चीजों के बारे में शुरुआत संकेत हो सकता है। आपने देखा होगा कि कई लोग एक ही दिन में कई-कई बार पॉटी चले जाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को 2-3 दिनों में एक बार पॉटी आती है। कुछ लोगों के साथ तो इतना अजीब है कि बिना चाय या कॉफी पीए, उन्हें पॉटी ही नहीं आती। कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों? इन सभी कारणों के पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है, इस बारे में न्यूट्रीशनिस्ट किरण कुकरेजा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विस्तार में बताया है। आइए जानते हैं-

सुबह की चाय या कॉफी के बाद साफ होता है पेट?

कई लोग जब तक सुबह की चाय या कॉफी ना पी लें, उनका पेट ही साफ नहीं होता। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि इसका मतलब है कि आपकी आंतों को मल त्यागने के लिए बाहरी स्टीमूलेंट्स की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत चाय-कॉफी छोड़ने की जरूरत नहीं है। लेकिन आप धीरे-धीरे कैफीन को कम करना शुरू कर सकते हैं, जिससे शरीर को प्राकृतिक रूप से मल त्याग करने की आदत हो।

हर बार खाने के बाद पॉटी आती है?

अगर आपको हर बार खाने के बाद पॉटी आती है, तो इसके पीछे IBS या गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स जिम्मेदार हो सकता है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि कुछ मामलों में ये नॉर्मल हो सकता है। लेकिन अगर खाने के बाद बहुत जल्दी या बार-बार फ्रेश होने जाना पड़े और इसके साथ पतला मल, पेट फूलना या किसी तरह का डिस्कंफर्ट हो तो इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। साथ ही पर्याप्त हाइड्रेशन, संतुलित आहार, फाइबर रिच फूड्स और प्रोबायोटिक या फर्मेंटेड फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

दो-तीन दिन में पॉटी आना या सख्त मल की शिकायत

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आपको 2-3 दिन में एक बार पॉटी आती है और साथ में सख्त मल की शिकायत रहती है, तो ये कब्ज की निशानी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स शामिल करने चाहिए। साथ ही फल, सब्जियां, साबुत अनाज, पर्याप्त मात्रा में पानी, सीड्स और रेगुलर मूवमेंट का ध्यान रखना चाहिए। अपनी गट हेल्थ को सपोर्ट करने के लिए आप प्रोबायोटिक या फर्मेंटेड फूड्स को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

कभी भी, किसी भी टाइम आ जाती है पॉटी?

अगर आपको कभी भी, किसी भी टाइम पॉटी आ जाती है तो इसका मतलब है कि आपका बाउल रूटीन बिगड़ गया है। ये स्ट्रेस, खराब नींद, खाने की टाइमिंग फिक्स ना होना और रूटीन में लगातार बदलाव होते रहने की वजह से हो सकता है। ऐसे में न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि अपना एक फिक्स रूटीन बनाएं। सोने-उठने, खाने-पीने का टाइम फिक्स करें। साथ ही स्ट्रेस मैनेजमेंट और पर्याप्त हाइड्रेशन का भी ध्यान रखें और अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।

उठने के तुरंत बाद पॉटी आना

अगर आपको सुबह उठते ही पॉटी आती है और आपको किसी तरह के चाय या कॉफी की जरूरत नहीं पड़ती, तो ये एक अच्छा संकेत है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ये रेगुलर बाउल रूटीन को दर्शाता है, जो बॉडी के लिए एक अच्छा संकेत है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थकब और कितनी बार पॉटी जाते हैं आप? जानें सेहत के बारे में क्या बताती है टाइमिंग!