Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थweight loss to heart health 5 benefits of eating peanuts in winters moongfali khane ke fayde in hindi
वेट लॉस से दिल की सेहत तक, मूंगफली खाने के 5 फायदे कर देंगे हैरान

वेट लॉस से दिल की सेहत तक, मूंगफली खाने के 5 फायदे कर देंगे हैरान

संक्षेप:

Health Benefits Of Eating Peanuts : मूंगफली सर्दियों के फेवरेट टाइमपास स्नैक के साथ पोषक तत्वों का खजाना भी है। जो न केवल आपके दिल का ख्याल रखते हैं बल्कि शरीर को ऊर्जा से भी भर देते हैं। आइए जानते हैं रोजाना सीमित मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।

Jan 09, 2026 08:03 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों की गुलाबी ठंड में रजाई के अंदर बैठकर भूनी हुई मूंगफली का स्वाद शरीर को गर्माहट देने के साथ मन को भी सुकून भी देता है। प्यार से 'गरीबों का बादाम' कही जाने वाली मूंगफली सर्दियों के फेवरेट टाइमपास स्नैक के साथ पोषक तत्वों का खजाना भी है। बात अगर मूंगफली में मौजूद पोषक तत्वों की करें तो इसमें प्रोटीन, फाइबर और गुड फैट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो न केवल आपके दिल का ख्याल रखते हैं बल्कि शरीर को ऊर्जा से भी भर देते हैं। आइए जानते हैं रोजाना सीमित मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:पुरानी चोट से हैं परेशान? जानें सालों बाद भी क्यों सताता है पुरानी चोट का दर्द

मूंगफली का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

वेट लॉस

कई अध्ययन बताते हैं कि जो लोग सप्ताह में कम से कम दो बार मूंगफली का सेवन करते हैं, उनमें मोटापे का खतरा कम बना रहता है। बता दें, मूंगफली में हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो लंबे समय तक पेट को भरा रखकर भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ वेट लॉस करने में मदद करती है।

दिल के लिए हेल्दी

मूंगफली का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। नियमित और सीमित मात्रा में मूंगफली खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है।

शरीर को देता है गर्माहट और ऊर्जा

मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट्स और कैलोरी की अधिकता सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। इसका सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा देकर थकान दूर करने में मदद करता है।

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

मूंगफली में प्रोटीन की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाकर शरीर की मरम्मत करने में मदद करती है। इसके अलावा मूंगफली में रेस्वेराट्रॉल जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डायबिटीज पेशेंट्स के लिए मूंगफली का सेवन फायदेमंद होता है। मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। सीमित मात्रा में मूंगफली का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए भी सुरक्षित है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।