आपको भी हर वक्त क्लॉग्स पहनने की आदत है? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ने बताए नुकसान

Feb 11, 2026 09:52 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

क्लॉग्स पहनने में आरामदायक और आसान जरूर लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें लंबे समय तक पहनना पैरों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ने इसके पीछे की वजह बताई है।

आपको भी हर वक्त क्लॉग्स पहनने की आदत है? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ने बताए नुकसान

आरामदायक, हल्के और बिना झंझट पहने जाने वाले क्लॉग्स (Clogs/Crocs) आजकल हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। घर के काम हों, जल्दी-जल्दी बाहर जाना हो या घंटों खड़े रहकर काम करना- कई लोग इन्हें पूरे दिन पहनना आसान समझते हैं। लेकिन मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा के अनुसार, यह आदत धीरे-धीरे पैरों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। शुरुआत में जो फुटवियर आराम देता है, वही लंबे समय में पैरों में दर्द, अस्थिरता और स्ट्रेन की वजह बन सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आराम की कीमत

डॉ. मनन वोरा बताते हैं कि क्लॉग्स की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह उनका कंफर्ट और स्लिप-ऑन डिजाइन है। लेकिन ज्यादातर क्लॉग्स में स्ट्रक्चर्ड आर्च सपोर्ट और मजबूत हील कप नहीं होता। इसका मतलब है कि जूता पैर को सही तरीके से पकड़ नहीं पाता। नतीजतन, पैर को जूते में स्थिर रखने के लिए उंगलियों को ज्यादा पकड़ बनानी पड़ती है जिससे पैरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

लंबे समय में क्यों हो सकता है नुकसान ?

डॉ. वोरा के अनुसार, अगर क्लॉग्स को लंबे समय तक पहना जाए तो इससे पैर के आर्च, एड़ी और टेंडन्स पर स्ट्रेन पड़ सकता है। यह समस्या खासतौर पर फ्लैट फुट, बुजुर्गों और उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जो घंटों खड़े रहकर या चलते-फिरते काम करते हैं। क्लॉग्स हील को पर्याप्त सपोर्ट नहीं देते, इसलिए लंबी वॉक, एक्सरसाइज या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी के दौरान चोट या अस्थिरता का खतरा बढ़ जाता है।

किन कामों के लिए ठीक हैं क्लॉग्स ?

  • डॉ. मनन वोरा स्पष्ट करते हैं कि क्लॉग्स को पूरी तरह गलत नहीं कहा जा सकता, लेकिन इन्हें सपोर्टिव फुटवियर भी नहीं माना जाना चाहिए।
  • ये जूते केवल हल्के कामों के लिए उपयुक्त हैं, जैसे- जल्दी-जल्दी बाहर के छोटे काम, हल्के घरेलू काम, ज्यादातर समय बैठकर किया जाने वाला काम, आदि। इन गतिविधियों में पैरों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता, इसलिए क्लॉग्स चल जाते हैं।

सही जूते क्यों हैं जरूरी ?

अगर आपको लंबे समय तक चलना, खड़ा रहना या कोई फिजिकल एक्टिविटी करनी है, तो ऐसे जूते पहनना जरूरी है जिनमें अच्छा आर्च सपोर्ट, मजबूत हील स्टेबिलिटी और सही फिट हो। इससे पैरों की संरचना सुरक्षित रहती है और भविष्य में दर्द, सूजन या चोट से भी बचाव होता है।

हेल्थ नोट: क्लॉग्स को कभी-कभार पहनना ठीक है, लेकिन इन्हें पूरे दिन का साथी बनाना समझदारी नहीं है। पैरों की सेहत के लिए आराम के साथ-साथ सही सपोर्ट भी उतना ही जरूरी है। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।