सफेद, नीला, काला: पानी की बोतल पर लगे हर रंग के ढक्कन का होता है अलग मतलब, क्या आप जानते हैं?

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Water bottle cap color meaning: पानी की बोतल पर लगे ढक्कन को नॉर्मल मत समझें, क्या आप जानते हैं कि हरा, नीला, सफेद जैसे ढक्कन के कलर से पानी की वैराइटी के बारे में पता चलता है। डिटेल में जानें पानी की बोतल पर लगे ढक्कन के कलर का मतलब।

सफेद, नीला, काला: पानी की बोतल पर लगे हर रंग के ढक्कन का होता है अलग मतलब, क्या आप जानते हैं?

मार्केट से पीने के पानी को बोतल खरीदते हैं तो उस पर लगे ढक्कन पर ध्यान नहीं देते होंगे। जबकि नोटिस करें तो पाएंगे कि कभी ये ढक्कन हरे रंग का दिखता है तो कभी नीले,कभी सफेद। दरअसल, ये ढक्कन का कलर केवल कंपनी या ब्रांड की वजह से नहीं होता बल्कि इसका अलग कारण होता है। जिससे पता चलता है कि किस टाइप का पानी है। तो अगली बार जब पानी बाजार से खरीद रहे हों तो उसके ढक्कन के कलर से समझ जाएं कि अंदर पानी की कौन सी वैराइटी है। चलिए इसे डिटेल में समझें…

पानी की बोतल के अलग रंग के ढक्कन का अलग मतलब होता है

एक्सपर्ट का भी मानना है कि पानी की बोतल पर लगे ढक्कन के हर रंग का अलग मतलब होता है। जैसे-

काला ढक्कन

अगर किसी पानी की बोतल का ढक्कन काले रंग का है तो इसका मतलब है कि ये एल्कलाइन वाटर है। एल्कलाइन वाटर का पीएच लेवल हाई होता है और ये एसिडिटी कम करने में मदद करता है।

नीला ढक्कन

नीला ढक्कन उन पानी की बोतलों पर होता है जो नेचुरल मिनरल वाटर होते हैं। इनमे कुछ भी ऐड मिनरल नहीं होते है तो उनका ढक्कन नीले रंग का होता है।

सफेद ढक्कन

अगर आपने नोटिस किया होगा कि पानी की काफी सारी बोतलों का ढक्कन सफेद रंग का होता है। इन सफेद रंग के ढक्कन का मतलब होता है कि पानी सिंपल फिल्टर्ड या प्रोसेस्ड है। जो केवल क्लीन हाइड्रेशन के काम आता है। मतलब अगर कभी आपको प्यास लगे और सड़क के किनारे किसी दुकान से पानी की बोतल खरीदेंगे तो आपको ज्यादातर व्हाइट कैप वाली पानी की बोतल मिलेगी। जो प्यास बुझाने के लिए एक सिंपल फिल्टर वाटर है।

हरा ढक्कन

बिसलेरी की बोतल का हरा ढक्कन तो हर किसी को पता होगा। लेकिन हरे रंग के ढक्कन वाली बोतल का मतलब है कि पानी में कुछ मिनरल और टेस्ट ऐड किए गए हैं।

ट्रांसपैरेंट या व्हाइट कैप

पानी की बड़ी बोतलें जो शहर में पीने के पानी की सप्लाई के लिए घर-घर में यूज होती हैं। उनका ढक्कन हल्का सा सफेद या ट्रांसपैरेंट होता है। दरअसल इस तरह का ढक्कन इंडीकेट करता है कि पानी मशीन के जरिए शुद्ध किया गया है। इस पानी में किसी भी तरह की अशुद्धियां या मिनरल नहीं है।

लाल ढक्कन

लाल रंग के ढक्कन वाले पानी का मतलब होता है कि इसमे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस किया गया है। इस तरह का पानी एक्सरसाइज वगैरह करने या डिहाइड्रेशन के बाद पीने के लिए अच्छा होता है।

पीला या गोल्डन ढक्कन

विटामिन से भरपूर पानी की बोतल में आपको पीला या गोल्डन ढक्कन मिल जाएगा। ये प्यास बुझाने हाइड्रेट करने के साथ ही न्यूट्रिशन भी बढ़ाने के काम आता है।

तो अगली बार जब कभी बाहर जाएं और पानी की बोतल खरीद रहे हों तो बोतल के ढक्कन पर जरूर ध्यान दें।

कौन सा बेहतर होगा

हालांकि बोतल का ढक्कन किसी भी रंग का हो लेकिन पानी वहीं अच्छा है जो साफ-सुथरा और गंदगी से दूर हो और आपकी प्यास बुझाए। ढक्कन का रंग नीला, हरा या सफेद कुछ भी हो वो।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।