
पीरियड दर्द से PCOS तक- श्वेता शाह का काढ़ा देता है नेचुरल राहत
महिलाओं में होने वाले क्रैम्प्स, PCOS और हार्मोन असंतुलन को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का यूट्रस डिटॉक्स काढ़ा एक असरदार आयुर्वेदिक मिश्रण है जो गर्भाशय को अंदर से साफ और मजबूत बनाता है।
महिलाओं के स्वास्थ्य में गर्भाशय यानी यूट्रस का विशेष महत्व होता है। बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित दिनचर्या, तनाव, प्रदूषण और असंतुलित खान-पान के कारण आज कई महिलाएं क्रैम्प्स, क्लॉट्स, PCOS-PCOD, फाइब्रॉइड्स, हार्मोन असंतुलन जैसी समस्याओं का सामना कर रही हैं। ऐसे में शरीर को किसी तरह के हार्श केमिकल या दवाइयों पर निर्भर किए बिना, प्राकृतिक तरीके से अंदर से साफ और संतुलित रखना बेहद जूरूरी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने तैयार किया है यह यूट्रस डिटॉक्स काढ़ा (Uterus Detox Kadha) जिसमें चुनी हुई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां शामिल हैं। ये जड़ी-बूटियां गर्भाशय की सफाई, सूजन कम करने, हॉर्मोन बैलेंस करने, मासिक चक्र नियमित करने और फर्टिलिटी सपोर्ट करने के लिए जानी जाती हैं। पीरियड खत्म होने के बाद कुछ दिनों तक इस काढ़े का सेवन करने से शरीर हल्का, नियमित और ऊर्जावान महसूस होने लगता है।
आवश्यक सामग्री: आशोक की छाल, लोध्र पाउडर (Lodhra Powder), शतावरी पाउडर, हल्दी, सोंठ, सौंफ, धनिया, मुलैठी, दशमूल पाउडर (optional), गुड़, पानी-2 कप
यूट्रस डिटॉक्स काढ़ा के फायदे
1. मासिक चक्र को नियमित करता है
आशोक छाल और लोध्र पाउडर गर्भाशय की दीवारों को मजबूत बनाते हैं। अनियमित पीरियड्स और भारी ब्लीडिंग को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
2. सूजन और दर्द कम करता है
हल्दी, सोंठ और सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे क्रैम्प्स, ब्लोटिंग और पेल्विक इंफ्लेमेशन में राहत मिलती है।
3. फर्टिलिटी हेल्थ को सपोर्ट करता है
शतावरी एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक टॉनिक है जो प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाता है। लोध्र और दशमूल गर्भाशय को साफ और हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
4. हॉर्मोनल बैलेंस बनाए रखता है
मुलैठी और शतावरी endocrine system को संतुलित करते हैं। PCOS और मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं में सहायक है।
5. प्राकृतिक रूप से शरीर को डिटॉक्स करता है
धनिया, सौंफ और गुड़ शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में सहायक, साथ ही पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।
कैसे पिएं? पीरियड्स खत्म होने के बाद 3–5 दिनों तक या विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार इसे हल्का उबालकर पिएं। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




