गर्मियों में अदरक नहीं, चाय में ये 1 चीज कूटकर डालें! सेहत और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे
गर्मियों में लोग चाय पीना तो नहीं छोड़ते, लेकिन उसमें छोटा सा बदलाव जरूर कर सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक इस मौसम में अदरक की जगह सौंठ डालकर चाय पीना शरीर और पाचन दोनों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

चाय एक ऐसी ड्रिंक है, जिसके बिना ज्यादातर भारतीयों का दिन भी शुरू नहीं होता। बेशक गर्मियां कितनी भी पड़ें लेकिन टी लवर्स के लिए एक कप गरमा-गरम चाय का सुकून अलग ही होता है। खैर, ज्यादातर घरों में चाय बनाते हुए उसमें अदरक जरूर डाली जाती है। अदरक की खुशबू और फ्लेवर के बिना चाय कुछ अधूरी सी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में अदरक की जगह सौंठ (सूखे अदरक) का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है? आयुर्वेद के अनुसार मौसम के हिसाब से खानपान में बदलाव करने की जरूरत होती है, इसी वजह से चाय में भी ये छोटा सा बदलाव करना काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं क्यों।
गर्मियों में अदरक की जगह इस्तेमाल करें सौंठ (सूखा अदरक)
गर्मियों में तेज धूप की वजह से वातावरण काफी ड्राई (शुष्क) और गर्म हो जाता है। इसका सीधा असर शरीर पर भी पड़ता है। वहीं जब आप दूध वाली चाय बनाते हैं, तो वो शरीर के लिए काफी ज्यादा हेवी हो जाती है। ऐसे में अदरक की जगह सौंठ यानी सूखी अदरक चाय में डालना एक समझदारी भरा विकल्प हो सकती है। ये न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है, बल्कि पेट के लिए भी काफी हल्की मानी जाती है।
चाय में सौंठ डालकर पीने के फायदे
गर्मियों में अगर आप अदरक की जगह चाय में थोड़ी सी सौंठ यानी ड्राई जिंजर इस्तेमाल करते हैं, तो उसके काफी सारे फायदे देखने को मिल सकते हैं। सौंठ शरीर में ड्राइनेस और हेवीनेस को रेगुलेट करने में मदद करती है। अदरक की तुलना में ये पचाने में भी आसान होती है और ब्लोटिंग और पेट के भारीपन को कम करने में मदद करती है। सौंठ का सेवन करने से शरीर में गर्मी भी नहीं बढ़ती।
इतना ही नहीं सौंठ पाचन अग्नि यानी डाइजेस्टिव फायर को भी सपोर्ट करती है, जो गर्मियों में अक्सर कमजोर पड़ जाती है। इसके अलावा ये कफ बिल्डअप को मैनेज करने में भी मदद कर सकती है। बलगम, सुस्ती या चाय के पीने के बाद अगर आपको भारीपन महसूस होता है, तो चाय में थोड़ी सी सौंठ डालना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
चाय बनाते हुए सौंठ का इस्तेमाल कैसे करें?
अब सबसे जरूरी सवाल है कि चाय बनाने के लिए सौंठ का इस्तेमाल कैसे किया जाए। जैसे आप नॉर्मली अदरक को कूटकर डालती हैं, उसी तरह सौंठ का एक टुकड़ा कूटकर पानी में डालें और पकने दें। फिर चायपत्ती और दूध, चीनी डालकर चाय बना लें। अगर आपके पास सौंठ का पाउडर है, तो वो भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


