अमेरिकी स्किन एक्सपर्ट ने शेयर किए 6 'गोल्डन रूल्स', त्वचा बनी रहेगी हमेशा जवां
Daily Hacks To Slow Down Skin Ageing : फेमस अमेरिकी स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर सूद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने के लिए 6 'गोल्डन रूल्स' शेयर किए हैं।

खूबसूरत त्वचा का सपना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां और ढीलापन आना, एक कॉमन प्रकिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं अपने लाइफस्टाइल में 6 जरूरी बदलाव करके आप चेहरे पर नजर आने वाले बढ़ती उम्र के असर को कम भी कर सकते हैं। जी हां, फेमस अमेरिकी स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर सूद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने के लिए 6 'गोल्डन रूल्स' शेयर किए हैं। खास बात यह है कि डॉक्टर सूद के ये नियम सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव पर बात नहीं करते हैं बल्कि त्वचा के स्वास्थ्य को भीतर से मजबूत बनाए रखने वाली साइंस पर भी बात करते हैं।
अमेरिकी डर्मेटोलॉजिस्ट के 6 स्किन केयर टिप्स बनाए रखेंगे चेहरे का प्राकृतिक निखार
एसपीएफ का रोजाना इस्तेमाल
डॉ. सूद कहते हैं कि समय से पहले बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए रोजाना ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना सबसे अच्छा उपाय है। एक शोध के दौरान रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की त्वचा में 4.5 सालों में कोई बदलाव नहीं देखा गया और फोटोएजिंग भी लगभग 24 प्रतिशत तक कम हुई। डॉक्टर सूद कहते हैं कि एसपीएफ यूवीए किरणों से होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव और कोलेजन को नष्ट करने वाले एंजाइमों को रोकता है, जो झुर्रियों और ढीलेपन का कारण बनते हैं।
धूम्रपान से करें परहेज
सिगरेट सिर्फ आपके फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी खराब करने का काम करती है। त्वचा को जवां और टाइट रखने का काम 'कोलेजन' (Collagen) नाम का प्रोटीन करता है। लेकिन धूम्रपान ना सिर्फ कोलेजन उत्पादन को कम करता है बल्कि ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी तेज कर देता है। डॉक्टरों मानते हैं कि आप चाहे धूप से कितना भी बचाव कर लें, अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो चेहरे पर गहरी लकीरें और झुर्रियां आना निश्चित है। यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक छीनकर उसे बेजान और पीला बना देता है। लेकिन जैसे ही आप धूम्रपान छोड़ते हैं, महज कुछ ही महीनों के भीतर ब्लड सर्कुलेशन सुधरने लगता है और त्वचा की जैविक उम्र कम होने लगती है और उसका खोया हुआ निखार वापस लौटने लगता है।
शराब का सीमित सेवन
डॉ. सूद इस बात पर जोर देते हैं कि अधिक मात्रा में शराब का सेवन ऑक्सीडेटिव तनाव, निर्जलीकरण और चेहरे की सूजन को बढ़ाकर त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे समय के साथ त्वचा का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। डॉक्टर सूद सलाह देते हैं कि अधिक मात्रा में शराब का सेवन चेहरे की झुर्रियों, और सूजन की वजह बनता है। जिसकी वजह से ऑक्सीडेटिव तनाव, सूजन, निर्जलीकरण और नींद के दौरान त्वचा की मरम्मत में बाधा पैदा होती है। इसका सेवन कम करने से शरीर में पानी की मात्रा और कोलेजन को स्थिर रखने में मदद मिलती है।
तनाव
तनाव सिर्फ दिमाग को ही नहीं थकाता, बल्कि यह त्वचा को भी वक्त से पहले बूढ़ा बना देता है। डॉ. सूद कहते हैं कि शरीर की कोशिकाओं में 'टेलोमेयर' नाम के छोटे-छोटे कैप्स होते हैं। तनाव इन्हें छोटा कर देता है, जिसका मतलब है कि आपकी कोशिकाएं अपनी उम्र से कहीं ज्यादा तेजी से बूढ़ी होने लगती हैं। इसके अलावा जब आप स्ट्रेस लेते हैं, तो शरीर में 'कोर्टिसोल' हार्मोन बढ़ जाता है। जो त्वचा को टाइट रखने वाले कोलेजन को तोड़ने लगता है। तनाव आपकी त्वचा की ऊपरी परत की नमी को बाहर निकालकर चेहरा रूखा, बेजान और खुरदरा बनाए रखता है। तनाव कम करने से न सिर्फ आपका मूड सुधरता है, बल्कि चेहरे की कोशिकाएं भी जवां बनी रहती हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
चिकित्सक के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा की नमी और लोच अच्छी बनी रहती है। डॉक्टर सूद कहते हैं कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा की नमी बनी रहती है और स्किन का रूखापन कम होता है। जिससे चेहरे पर फाइन लाइन्स कम नजर आती हैं।
स्किन केयर
त्वचा पर कठोर साबुन या प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल स्किन के प्राकृतिक तेल और नमी को ही चुरा लेते हैं। जिससे त्वचा पर लगातार जलन होती है। जो त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करते हैं। डॉ. सूद बताते हैं, सेरामाइड्स और ह्यूमेक्टेंट्स युक्त कोमल क्लींजिंग और मॉइस्चराइजर त्वचा की सुरक्षात्मक परत को बेहतर बनाते हैं, संवेदनशीलता को कम करते हैं और त्वचा की दीर्घकालिक लोच को बनाए रखने में मदद करते हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




