एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज रखता हैं ये सिंपल फूड, यूके के डॉक्टर ने साइंस बेक्ड तरीके से समझाया कैसे

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Lentils Have Anti Cancer Properties: यूके के डॉक्टर ने बताया कि इंडियन खाने में खाई जाने वाली दाल ना केवल हार्ट डिसीज, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कम करती है बल्कि इसमे कैंसर रोकने की भी क्षमता मौजूद होती है। डॉक्टर ने समझाया कैसे?

एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज रखता हैं ये सिंपल फूड, यूके के डॉक्टर ने साइंस बेक्ड तरीके से समझाया कैसे

हमारे इंडियन किचन में खाए जाने वाले फूड्स किसी दवा से कम नहीं होते। ढेर सारे न्यूट्रिशन के साथ इन फूड्स में आपको एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल जैसी प्रॉपर्टीज भी मिलती है जो कई रोगों से लड़ने में मदद करती है। हार्ट हेल्थ, गट हेल्थ, ब्लड शुगर से लेकर शरीर में हो रही इंफ्लामेशन को रोकने के साथ ये फूड एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज भी रखते हैं। इन फूड्स को अगर रोजाना खाया जाए तो शरीर में अंदर से हो रहे बदलाव कुछ समय बाद नजर आने ही लगते हैं। यूके के फिजिशयन ने इंडियन फूड लिस्ट में से एक ऐसी फूड के फायदे शेयर किए हैं जो हार्ट रिस्क से लेकर कैंसर जैसे रिस्क को कम करने में मदद करते हैं।

यूके के डॉक्टर ने शेयर किया हर रोज खाया जाने वाला एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज वाला फूड

इंडियन किचन में एक ऐसा फूड है जो लगभग हर घर में बनता है, वो है दाल, यूके बेस्ड फिजिशियन डॉक्टर करण राजन ने बताया कि अगर दाल को हर रोज के खाने में शामिल किया जाए तो प्रोटीन और फाइबर रिच होने के साथ ही ये दाल हेल्थ के लिए किस तरह से फायदा पहुंचाती है। डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पेज पर दाल खाने के कई फायदे गिनाए हैं। साथ ही बताया है कि कैसे ये कॉर्डियो वस्कुलर हेल्थ को सपोर्ट करती है, गट फंक्शन को इंप्रूव करती और यहां तक कि एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज भी दालों में होते हैं।

डॉक्टर ने बताया जब आप रोज दाल खाएंगे तो क्या होगा?

डॉक्टर राजन ने बताया कि जब आप रोजाना दाल खाते हैं तो इससे बॉडी में तीन पावरफुल बेनिफिट्स दिखते हैं।

1- 11 प्रतिशत हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।

2- कोलेस्ट्रॉल का लेवल लगभग 8 प्रतिशत तक कम होता है

3- ब्लड शुगर कंट्रोल करने में इंप्रूवमेंट होती है। और ऐसा केवल एक मील के साथ नहीं होता बल्कि उसके बाद खाने वाले मील के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि दाल में मौजूद फाइबर कोलन के उस हिस्से में पहुंचते हैं जहां पर आमतौर पर फाइबर नहीं पहुंच पाता।

डॉक्टर एक्सप्लेन करते हैं कि जब आप दाल को ब्रेकफास्ट या लंच में खाते हैं तो शरीर का ब्लड शुगर पूरे दिन कंट्रोल रहता है। क्योंकि दाल में रेजिस्टेंस स्टार्च और सॉल्यूएबल फाइबर होता है जो घंटों इंसुलिन सेंसेटिविटी को इंप्रूव करता रहता है।

दाल में मौजूद स्लो फर्मेंटिंग फाइबर के फायदे, डॉक्टर ने समझाया पूरा साइंस

डॉक्टर ने बताया कि दाल में स्लो फर्मेंटिंग फाइबर्स होते हैं। जो फर्मेंट होने से पहले कोलन के पूरे हिस्से में ट्रैवल करते हैं। जबकि ज्यादातर फाइबर के सोर्स, फिर चाहे वो सप्लीमेंट्स की क्यों ना हो उनमे ऐसे कंपाउंड होते हैं जैसे इनलुन जो कोलन के शुरुआती हिस्से में ही फर्मेंट हो जाते हैं। जबकि दाल में मौजूद गैलेक्टूलिगोसैकेराइड्स, फाइबर का एक टाइप कोलन यानी बड़ी आंत के पूरे आखिरी तक पहुंचता है और वहां मौजूद गट बैक्टीरिया को नरिश करने का काम करता है। दाल के फर्मेंट होने का ये लंबा प्रोसेस ओवर ऑल गट हेल्थ को सपोर्ट करने के साथ एंटी कैंसर इफेक्ट को भी बढ़ाता है।

इस तरह कोलन कैंसर होने से रोकती है दाल

डॉक्टर ने पूरे साइंस बेक्ड तरीके से एक्सप्लेन करते हुए समझाया कि दाल में मौजूद गैलेक्टूलिगोसैकेराइड्स फाइबर होते हैं जो धीरे-धीरे फर्मेंट होते हैं और पूरे कोलन की लंबाई में ट्रैवल करते हुए आखिरी छोर तक जाते हैं। और, यहीं वो जगह है जहां पर एक्चुअल में कोलन कैंसर स्टार्ट होता है। लेकिन जब बैक्टीरिया यहां पर फाइबर फर्मेंट करते हैं तो वे ब्यूटिरेट बनाते हैं। ब्यूटिरेट कोलन सेल्स को एनर्जी देता है, इसमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं और यह सूजन को ठीक वहीं कम करता है जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। दाल में मौजूद गैलेक्टूलिगोसैकेराइड्स प्रीबायोटिक बिफिडोबैक्टीरियम जैसे सही तरह के बैक्टीरिया को न्यूट्रिशन देते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।