काम की बात: स्मोकिंग या शराब की आदत कम करना चाहते हैं? ये सुकून देने वाला ड्रिंक आ सकता है काम
स्मोकिंग और शराब की आदत छोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ हेल्दी आदतें मदद कर सकती हैं। दो चीजों से बना यह सिंपल ड्रिंक तनाव कम करने और बेहतर नींद में सहायक माना जाता है।

स्मोकिंग और शराब की आदत छोड़ना या कम करना कई लोगों के लिए आसान नहीं होता। जब कोई व्यक्ति इन आदतों को कम करने की कोशिश करता है तो उसे तनाव, बेचैनी, चिड़चिड़ापन और नींद ना आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में सिर्फ दवाइयों ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी हेल्दी आदतों की भी जरूरत होती है, जो शरीर और मन को शांत महसूस कराने में मदद करें।
तुलसी और दूध से बना एक ड्रिंक भी ऐसी ही आदतों में शामिल हो सकता है। हालांकि यह कोई इलाज नहीं है, लेकिन बेहतर नींद और रिलैक्सेशन के लिए इसे एक हेल्दी रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।
कैसे बनाएं यह आसान ड्रिंक?
यह ड्रिंक बनाने में बहुत आसान है और इसे घर की साधारण सामग्री से तैयार किया जा सकता है।
सामग्री
½ लीटर दूध
4–5 तुलसी के पत्ते
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म करें।
- अब इसमें तुलसी के पत्ते डाल दें।
- दूध को कुछ मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें ताकि तुलसी का स्वाद और गुण दूध में मिल जाएं।
- इसके बाद गैस बंद कर दें।
- दूध को छानकर हल्का गर्म ही पिएं।
यह ड्रिंक कैसे मदद कर सकता है?
- शरीर को रिलैक्स करने में मदद: गर्म दूध को लंबे समय से आराम और अच्छी नींद से जोड़ा जाता है। इसे पीने से शरीर को सुकून महसूस हो सकता है।
- तनाव कम करने में सहायक: तुलसी में ऐसे पौधों के गुण पाए जाते हैं, जिन्हें तनाव कम करने और मन को शांत रखने में मददगार माना जाता है।
- बेहतर नींद में मदद: जब कोई व्यक्ति स्मोकिंग या शराब कम करने की कोशिश करता है, तो उसकी नींद प्रभावित हो सकती है। यह ड्रिंक रात में रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकता है।
- क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में सहायक: तनाव और बेचैनी के कारण कई बार व्यक्ति दोबारा स्मोकिंग या शराब की तरफ लौट जाता है। रिलैक्स महसूस करने से ऐसी cravings कुछ हद तक कम हो सकती हैं।
किन बातों का रखें ध्यान?
यह कोई मेडिकल इलाज नहीं है। अगर लत ज्यादा हो, तो डॉक्टर या काउंसलर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा हेल्दी डाइट और अच्छी नींद भी जरूरी है, धीरे-धीरे आदत कम करना ज्यादा असरदार हो सकता है।
स्मोकिंग और शराब कम करने के लिए और क्या करें?
- रोज थोड़ा वॉक या एक्सरसाइज करें
- ज्यादा पानी पिएं
- परिवार और दोस्तों का सपोर्ट लें
- तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें
- रात को समय पर सोने की कोशिश करें
नोट: स्मोकिंग और शराब की आदत कम करना आसान नहीं होता, लेकिन छोटी-छोटी हेल्दी आदतें इस सफर को थोड़ा आसान बना सकती हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए एक्सपर्ट से उचित सलाह ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


