सामंथा के पॉडकास्ट में टॉप न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वुमन हेल्थ को सही रखने के लिए कौन से 4 काम करें

Feb 20, 2026 08:20 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Top Nutritionist share 4 things women do for health: सामंथा रुथ प्रभु के पॉडकास्ट में न्यूट्रिशनिस्ट राशी चौधरी ने बताया कि महिलाओं को अगर रिप्रोडक्टिव हेल्थ के साथ अपना ख्याल रखना है तो इन 4 कामों को जरूर करें।

सामंथा के पॉडकास्ट में टॉप न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वुमन हेल्थ को सही रखने के लिए कौन से 4 काम करें

महिलाओं को अपनी हेल्थ का ध्यान सबसे ज्यादा रखने की जरूरत होती है। हर एज में महिलाओं को अलग-अलग शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर जब उनके रिप्रोडक्टिव साइकल शुरू हो जाते हैं। ज्यादातर महिलाएं शुगर क्रैशेज,क्रॉनिक इंफ्लेमेशन, पीसीओएस, वजन ना घटने, मूड स्विंग जैसी समस्या से परेशान रहती है। ऐसे में सामंथा रूथ प्रभु के पॉडकास्ट में टॉप न्यूट्रिशनिस्ट राशी चौधरी ने बताया कि महिलाओं को अपनी ओवरऑल हेल्थ के साथ रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सही रखने के लिए कौन से 4 काम जरूर करने चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि अगर महिलाएं ये 4 काम करती हैं तो 70 प्रतिशत तक परेशानियां दूर रहेंगी।

दिन की शुरुआत से ब्लड शुगर करें कंट्रोल

राशी चौधरी ने बताया कि महिलाओं को अपने दिन की शुरुआत हेल्दी फैट के साथ करनी चाहिए। जिसमे उन्होंने हाई फैट नट्स के ऑप्शन बताए जैसे मैकेडेमिया, ब्राजील नट, वॉलनट। काफी सारी महिलाओं को हार्मोनल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें होती है। हार्मोन को बैलेंस करने के लिए ब्लड शुगर को स्टैबलिज करना जरूरी है।

ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फैट

दूसरा काम अपने ब्रेकफास्ट में प्रोटीन के साथ फैट को शामिल करें। अंडा, दाल, सब्जियां अपनी प्रोटीन के इनटेक को पूरा करें। हर रोज ब्रेकफास्ट में कम से कम 30 ग्राम प्रोटीन जरूर खाएं। हर महिला को कम से कम 80 ग्राम प्रोटीन की जरूरत पूरी करनी होगी।

कार्ब और फाइबर का अनुपात मेंटेन करें

अपनी थाली में कार्बोहाइड्रेट के साथ फाइबर की मात्रा को जरूर बराबर कर लें। जितनी मात्रा में आप कार्ब यानी रोटी और चावल खा रहीं उतनी ही मात्रा में सब्जियों को भी थाली में शामिल करें। आप चाहें तो इस रेशियो में फाइबर की मात्रा को भी बढ़ा कर खा सकती हैं। ये उतना ही अच्छा है। ऐसा करने से आप वेट भी आसानी से घटा सकेंगी।

रात का डिनर

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि अगर हेल्दी रहना है तो इस चौथे काम को जरूर करना चाहिए। अपना डिनर जल्दी से जल्दी कर लें। करीब साढ़े पांच बजे के करीब डिनर खत्म कर लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो भी महिलाएं इस रूटीन को फॉलो कर रही हैं, उनमे फायदे देखे गए हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।