प्रेमानंद महाराज ने बताया सुबह जल्दी उठने का आसान तरीका, बिना अलार्म लगाए ही खुल जाएगी मीठी नींद
- हम सभी को सुबह जल्दी उठने के फायदे पता हैं। इसलिए हम कोशिश भी करते हैं कि जल्दी उठ जाएं लेकिन सुबह की मीठी नींद आसानी से खुलने का नाम नहीं लेती। ऐसे में पूज्य प्रेमानंद जी महाराज ने कुछ तरीके बताए हैं जिनकी मदद से सुबह जल्दी उठा जा सकता है।

आज के समय में लोगों के रूटीन में इतना बदलाव आ गया है कि रात में देर तक जागना और सुबह देर तक बिस्तर पर पड़े रहना आम बात हो गई है। लेकिन इस रूटीन का लोगों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। सुबह देर तक सोना, किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं है। जबकि सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। कई लोग सुबह जल्दी उठना तो चाहते हैं, लेकिन आलस की वजह से उठ नहीं पाते है। वृंदावन के प्रेमानंद महाराज ने सुबह जल्दी उठने के फायदे के साथ, कुछ ऐसे टिप्स बताएं हैं जिनका इस्तेमाल कर के आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं।
रात में जल्दी सोएं
सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे पहले आपको रात में जल्दी सोना होगा। जब हम रात में देर से सोते हैं तो सुबह उठने में बहुत परेशानी होती है। नींद भी पूरी नहीं होती है, जिसकी वजह से पूरा दिन आलस में बीतता है। इसलिए 'अर्ली टू बेड, अर्ली टू राइज' वाले नियम को फॉलो करना बहुत जरूरी है। प्रेमानंद महाराज के अनुसार रोज रात में सोने का एक निश्चित समय डिसाइड करना चाहिए और इस नियम को स्ट्रिक्टली फॉलो करना चाहिए।
सोने से पहले मोबाइल छोड़ें और किताब पकड़ें
रात में जल्दी सोने के लिए मोबाइल स्क्रीन या लैपटॉप से दूरी बनाना बहुत जरूरी है। प्रेमानंद महाराज के अनुसार रात में बिस्तर पर जाने से 2 घंटे पहले ही मोबाइल और लैपटॉप को बंद कर दें। इसकी जगह पर कोई अच्छी किताब पढ़ें। किताब पढ़ने से मानसिक सुकून मिलता है। जबकि लैपटॉप या मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करने से दिमाग अशांत रहता है। जिससे नींद भी देर से आती है।
इच्छाशक्ति को मजबूत रखें
सुबह जल्दी उठने के लिए इच्छा शक्ति को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। कई बार लोग सुबह जल्दी उठने का प्लान बना कर रात में सोते हैं लेकिन जब उठने का समय होता है तो उन्हें आलस घेर लेता है। प्रेमानंद महाराज के अनुसार सुबह जल्दी उठने के लिए अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। कुछ दिनों तक जब नियमपूर्वक आप सुबह जल्दी उठना शुरू करेंगे तो अपने आप ही इसकी आदत बन जाएगी।
सुबह जल्दी उठने के फायदे
सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। प्रेमानंद महाराज के अनुसार सुबह 4 से 6 बजे का समय ब्रह्ममुहूर्त होता है। जो लोग इस समय सोते हैं उन्हें कई मानसिक एवं शारीरिक बीमारियां घेर लेती हैं। जबकि ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ देने से तन और मन दोनों ही ताजगी से भर जाता है। सुबह की ताजी हवा दिमाग को स्वस्थ बनाती है। शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इसके साथ योग और मेडिटेशन का भी समय मिल जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।