शराब नहीं! लिवर को सबसे तेजी से खराब करती है ये ड्रिंक, डॉक्टर बोले- 90% लोग रोज पी रहे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Health Tips: अगर आप शराब नहीं पीते, तब भी आपका लिवर खराब हो सकता है; अगर ये ड्रिंक आपकी डेली डाइट का हिस्सा है। जाने माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सेठी ने एक वीडियो के जरिए इसी से जुड़ी चेतावनी दी है, जो हर किसी को जाननी चाहिए।

शराब नहीं! लिवर को सबसे तेजी से खराब करती है ये ड्रिंक, डॉक्टर बोले- 90% लोग रोज पी रहे

जब भी लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों की बात होती है, सबसे पहले लोगों का ध्यान शराब यानी अल्कोहल की तरफ ही जाता है। आमतौर पर ये माना जाता है कि अगर आप शराब नहीं पी रहे हैं, तो लिवर डैमेज होने के चांस बिल्कुल ना के बराबर होते हैं। जबकि ये बिल्कुल भी सच नहीं है। क्योंकि आजकल आप देख ही रहे होंगे कि फैटी लिवर और लिवर से जुड़ी कई समस्याएं उन लोगों में भी आम हैं, जो अल्कोहल कंज्यूम भी नहीं करते। शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन एक ऐसी ड्रिंक है, जो लिवर को अल्कोहल से भी तेजी से डैमेज कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर इन्हें डेली बेसिस पर पी रहे हैं और उन्हें इसके नुकसान का कोई अंदाजा भी नहीं है। आइए जानते हैं वो ड्रिंक कौन सी है।

लिवर को तेजी से डैमेज कर रही है ये ड्रिंक

जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सेठी बताते हैं कि लिवर को सबसे तेजी से डैमेज करने का रास्ता अल्कोहल नहीं, बल्कि वो ड्रिंक हैं जो ज्यादातर लोग डेली बेसिस पर पी रहे हैं। ये ड्रिंक हैं सोडा, एनर्जी ड्रिंक और चीनी वाले पेय। ये आपके लिवर को सबसे ज्यादा और सबसे तेजी से डैमेज करने का काम करती हैं। ये अल्कोहल से भी ज्यादा खतरनाक हैं क्योंकि ज्यादातर लोग इन्हें रोजाना पी रहे हैं, बिना इनके नुकसान जानें।

कैसे लिवर को नुकसान कर रही हैं ये ड्रिंक?

डॉ सौरभ कहते हैं कि ये ड्रिंक इसलिए ज्यादा नुकसानदायक होती हैं, क्योंकि ये एक तरह का लिक्विड हैं। इनमें किसी तरह का फाइबर मौजूद नहीं होता इसलिए ये बॉडी में तेजी से एब्जॉर्ब हो जाती हैं। इसके कारण ब्लड ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का लेवल भी तेजी से बढ़ता है। फ्रुक्टोज की प्रोसेसिंग मुख्य रूप से लिवर में होती है और जब इसकी मात्रा लगातार ज्यादा हो जाती है, तो लिवर इसका कुछ हिस्सा फैट में बदलना शुरू कर देता है। यही फैट धीरे-धीरे लिवर में जमा होने लगता है और फैटी लिवर का कारण बनता है।

डॉक्टर कहते हैं कि नियमित रूप से इस तरह की चीनी वाली ड्रिंक्स पीना, फैटी लिवर के सबसे मजबूत कारणों में से एक है। खासकर अगर आप फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर करते हैं या पहले से ही चीनी का काफी अधिक मात्रा में सेवन करते हैं; तब तो रिस्क और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

मीठी ड्रिंक्स पीना छोड़ दें, तो शरीर में ये बदलाव होंगे

अगर आप ये शुगरी ड्रिंक्स पीना बंद कर दें तो बॉडी में तुरंत बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि इन्हें छोड़ने से आपके लिवर का फैट लोड तुरंत कम होने लगता है, साथ ही मेटाबॉलिक स्ट्रेस भी कम होता है।इनकी जगह आप अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में पानी, स्पार्कलिंग वाटर, ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी और ब्लैक टी जैसी ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं। ये आपके लिवर को कोई नुकसान नहीं करतीं, बल्कि फायदा पहुंचाती हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।