हार्ट को 20 साल तक जवां बना सकती हैं ये 1 एक्सरसाइज, डॉ रहमान ने बताया जरूरी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अपने रूटीन में ये 1 एक्सरसाइज जरूर शामिल करें। डॉ ओबैद रहमान बताते हैं कि ये वर्कआउट इतना इफेक्टिव है कि आपके हार्ट को 20 साल तक जवां बना सकता है।

Best exercise for Heart Health
हार्ट के लिए एक्सरसाइज

आजकल कम उम्र में ही हार्ट से जुड़ी बीमारियां काफी कॉमन होती जा रही हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके पीछे मुख्य वजह आजकल का लाइफस्टाइल और खानपान है। खासकर लोगों का लाइफस्टाइल तो कुछ ऐसा हो गया है, जिसमें सारा दिन लगभग बैठे रहने में ही जाता है। बहुत ही कम लोग हैं, जो डेली फिजिकल एक्टिविटीज पर ध्यान देते हैं। लोग अक्सर कहते हैं कि उनके पास वाकई टाइम नहीं है। ऐसे में डॉ ओबैद रहमान में एक ऐसा वर्कआउट शेयर किया है, जो कम समय में ही आपकी हार्ट हेल्थ को काफी बेहतर कर सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि ये वर्कआउट हार्ट के लिए इतना ज्यादा इफेक्टिव है कि आपके दिल को 20 साल तक जवां कर सकता है। अगर आप भी हार्ट के लिए कोई सिंपल और इफेक्टिव वर्कआउट ढूंढ रहे हैं, तो इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

दिल को 20 साल तक जवां रख सकता है ये 1 वर्कआउट

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ ओबैद रहमान बताते हैं कि 1 एक्सरसाइज ऐसी है, जो आपके हार्ट को ज्यादा लंबे समय तक जीने और हेल्दी रहने में मदद करती है। ये एक्सरसाइज है नॉर्वेजियन 4×4 वर्कआउट, जो एक हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) है। जापान में 20 हजार लोगों पर हुई एक रिसर्च में भी ये निकलकर सामने आया कि ये एक्सरसाइज आपके दिल को 20 साल तक जवां रख सकती हैं।

नॉर्वेजियन 4×4 वर्कआउट कैसे करें?

नॉर्वेजियन 4×4 वर्कआउट एक ऐसी तकनीक है, जिसमें कुछ मिनट तक पूरी क्षमता के साथ कार्डियो एक्साइज की जाती है। इस दौरान आपका हार्ट रेट काफी ज्यादा बढ़ जाता है। फिर कुछ देर के लिए शरीर को रिकवर होने का वक्त दिया जाता है। यही क्रम पूरे 4 बार दोहराया जाता है, जिससे हार्ट पर काफी अच्छा इफेक्ट होता है। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इसे करना कैसे है-

स्टेप 1- शुरुआत 5-10 मिनट के हल्के वार्मअप के साथ करें।

स्टेप 2- अब 4 मिनट के लिए तेज दौड़ें या कोई कोई भी हाई इंटेंसिटी कार्डियो करें। इस दौरान आपका हार्ट रेट, आपके मैक्सिमम हार्ट रेट का 80-90 प्रतिशत तक होना चाहिए।

स्टेप 3- इसके बाद 4 मिनट के लिए समस्या गति से वॉक करें और बॉडी को रिकवरी का समय दें। इस दौरान आपका हार्ट रेट, मैक्सिमम हार्ट रेट के 50-60 प्रतिशत तक आ जाना चाहिए।

स्टेप 4- इसी क्रम को 4 बार लगातार दोहराएं।

स्टेप 5- शुरुआत हफ्ते में एक बार करने के साथ करें। फिर धीरे-धीरे आप इसे हफ्ते में दो बार तक कर सकते हैं।

हार्ट को ट्रेन करना है बेहद जरूरी

डॉ ओबैद रहमान कहते हैं कि हमारा दिल एक मसल (मांसपेशी) की तरह काम करता है। जिस तरह मसल ट्रेनिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, उसी तरह सही तरह का कार्डियो हार्ट को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद करता है। आजकल का लाइफस्टाइल, जिसमें लंबे समय तक बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और नियमित व्यायाम ना करना काफी कॉमन हो गया है, ये दिल की फिटनेस को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में हार्ट को नियमित रूप से ट्रेन करना भी बहुत जरूरी है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थहार्ट को 20 साल तक जवां बना सकती हैं ये 1 एक्सरसाइज, डॉ रहमान ने बताया जरूरी!