1.5 लाख मरीजों का एक्सपीरियंस.. डॉ हर्ष बोले- लंबी उम्र तक जीने वालों में दिखीं ये 8 आदतें!

By Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान

लंबी उम्र तक जीने का कोई मैजिकल फॉर्मूला नहीं है। आपकी रोजमर्रा की आदतें ही हैं, जो आपको एक उम्र के बाद भी एक्टिव और फिट रहने में मदद करती हैं। डेढ़ लाख मरीजों के एक्सपीरियंस के बाद डॉ हर्ष ने ऐसी ही 8 आदतों की लिस्ट साझा की है, जो अमूमन लंबा जीने वालों में कॉमन होती हैं।

Longevity Hacks
लंबी उम्र तक जीने वालों की आदतें

लंबी उम्र तक जीना भला किसकी ख्वाहिश नहीं होती। बेहतर शब्दों में कहें तो लंबी और स्वस्थ्य जिंदगी जीना हर कोई चाहता है। लेकिन ये समझना भी जरूरी है कि इसके लिए कोई मैजिकल फॉर्मूला नहीं बना है। आपकी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें ही हैं, जिन्हें फॉलो कर के लंबी उम्र तक एक्टिव और फिट रहा जा सकता है। इस बारे में डॉ हर्ष व्यास एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हैं, जिसमें वो बताते हैं कि डेढ़ लाख से ज्यादा पेशेंट देखने के बाद उन्होंने ये नोटिस किया कि जो लोग लंबा जीते हैं, उनमें ये 8 आदतें कॉमन पाई जाती हैं। ये आदतें उनके लाइफस्टाइल का हिस्सा होती हैं, जिन्हें वो लंबे समय तक फॉलो कर रहे होते हैं। इन हैबिट्स की वजह से ही उनका शरीर ज्यादा एक्टिव और फिट बना रहता है, साथ ही लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां भी कम होती हैं। आइए विस्तार में जानते हैं ऐसी 8 आदतें कौन सी हैं।

लंबी उम्र तक जीने वालों में होती हैं ये 8 आदतें

आदत 1: अपनी जरूरत से कम खाना

लंबी उम्र तक जीने वाले लोगों में एक कॉमन आदत होती है कि वो अपनी जरूरत से कम खाना खाते हैं। डॉ हर्ष कहते हैं कि ऐसे लोग कभी भी ओवर ईटिंग नहीं करते हैं और जितनी भूख होती है, उसका 70% तक ही खाना खाते हैं। जापान में लोगों की लंबी उम्र होने के पीछे उनकी ये एक आदत भी काफी बड़ी वजह है।

आदत 2: रात का खाना जल्दी खा लेना

डॉ हर्ष कहते हैं कि ऐसे लोग अक्सर अपना रात का खाना काफी जल्दी खा लेते हैं। अमूमन इनके सोने और खाने के बीच 3-4 घंटे का गैप आराम से होता है। इससे खाना अच्छी तरह पचने में मदद मिलती है और बॉडी सोते समय खुद को रिपेयर करने का काम करती है।

ये भी पढ़ें:
फ्रिज में खाना रखते हैं? डॉक्टर बोलीं- ये 5 गलतियां बना देंगी बीमार!

आदत 3: रोज सेम टाइम पर सोना और उठना

लंबी उम्र तक जीने वालों का रूटीन भी अमूमन फिक्स होता है। डॉक्टर कहते हैं कि ये लोग हमेशा सेम टाइम पर सोते हैं और सेम टाइम पर ही सुबह उठ जाते हैं। यानी इनकी सर्केडियन रिदम एकदम सेट होती है।

आदत 4: सुबह उठकर धूप लेना

धूप हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। लंबा जीने वालों में ये एक आदत कॉमन होती है कि वो सुबह उठकर पर्याप्त मात्रा में धूप लेते हैं। साथ ही पूरा दिन सिर्फ घर में बंद नहीं रहते, बल्कि बाहर निकलते हैं। प्रकृति के साथ समय बिताते हैं, खुद को आउटडोर एक्टिविटीज में इन्वॉल्व रखते हैं।

आदत 5: स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर देते हैं जोर

डॉ हर्ष बोलते हैं कि ऐसे लोग रोजाना कुछ ना कुछ ऐसा जरूर करते हैं, जिससे उनकी बॉडी की स्ट्रेंथ यानी मजबूती बढ़ती है। आसान शब्दों में कहें तो ये स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, जो मांसपेशियों और हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखती है।

ये भी पढ़ें:
हार्ट को 20 साल तक जवां बना सकती हैं ये 1 एक्सरसाइज, डॉ रहमान ने बताया जरूरी!

आदत 6: खूब करते हैं वॉक

डॉक्टर बताते हैं कि लंबा जीने वाले लोग एक जगह पड़े नहीं रहते हैं। ये दिनभर में खूब चलते हैं, सुबह की वॉक से ले कर शाम और दिनभर में जब भी मौका मिले ये चलना प्रिफर करते हैं।

आदत 7: डाइट में होता है भरपूर प्रोटीन और फाइबर

लंबी उम्र तक हेल्दी और फिट रहने वाले लोगों की डाइट भी काफी अच्छी होती है। ऐसे लोग पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेते हैं, साथ ही इनकी डाइट में फाइबर भी अच्छी-खासी मात्रा में होता है। इसके अलावा ये लोग अल्ट्रा प्रोसेस्ड, जंक और पैकेज्ड फूड जैसी चीजें भी काफी हद तक अवॉइड ही करते हैं।

आदत 8: स्मोकिंग और अल्कोहल से दूर रहते हैं

हर कोई जानता है कि स्मोकिंग और अल्कोहल सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह तो बनते ही हैं, साथ ही आपकी उम्र को भी कम करते हैं। डॉ हर्ष कहते हैं कि आमतौर पर लंबी उम्र तक हेल्दी रहने वाले लोगों में स्मोकिंग और अल्कोहल जैसी बुरी आदतें नहीं होती हैं।

ये भी पढ़ें:
थायरॉयड की वजह से मोटे हो रहे हैं आप? डॉक्टर बोले- ये 1 गलती है सबसे बड़ी वजह!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।