चाय छोड़ने की जरूरत नहीं! बस पीने से पहले ये 1 काम करें, डॉक्टर बोले- नहीं होगा नुकसान
अगर आपका दिन भी 1 कप चाय के साथ शुरू होता है और बहुत कोशिश के बाद भी आप इसे नहीं छोड़ पा रहे हैं, तो टेंशन की कोई बात नहीं। डॉक्टर ने एक तरीका शेयर किया है, जिसे फॉलो कर के बिना बॉडी को नुकसान पहुंचाए चाय पी सकते हैं।

हमारे देश में अधिकतर लोग रोज चाय पीते हैं। इनमें से ज्यादातर वो हैं, जिनके दिन की शुरुआत ही एक कप चाय के साथ होती है। कई लोग तो बिस्तर से ही नहीं उठते, जब तक उन्हें गरमा-गरम चाय का प्याला हाथ में नहीं मिल जाता। खैर, ये बात तो आपने भी सुनी होगी कि सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन लंबे समय की आदत तुरंत छोड़ना हर किसी के लिए पॉसिबल नहीं हो पाता है। इसी विषय में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ आदित्य यादव बताते हैं कि चाय छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन चाय को सही तरीके से पीना काफी मायने रखता है। दरअसल चाय में ऐसा कुछ नहीं है, जो आपकी बॉडी के लिए बिल्कुल ही जहर का काम करता है। लेकिन हां, कुछ चीजें ऐसी जरूर हैं, जिनमें सुधार करने की जरूरत है।
चाय पीना कब सबसे खतरनाक होता है?
लोग दिनभर में कई बार चाय पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि चाय पीना कब सबसे ज्यादा नुकसान करता है? डॉ आदित्य बताते हैं कि सुबह खाली पेट अगर आप गर्म चाय पीते हैं, तो ये गट हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता। पेट फूलना, गैस और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम्स दिनभर बनी रहती हैं। इसके अलावा सुबह-सुबह स्ट्रेस हार्मोंस भी काफी ज्यादा बढ़े हुए होते हैं। ऐसे में जब आप खाली पेट चाय पीते हैं, तो उसके अंदर के कैफीन और बाकी कंपाउंड आपका स्ट्रेस लेवल और बढ़ा देते हैं। इससे एंग्जाइटी के अलावा बाकी बीमारियां जैसे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।
ये 1 काम करने से नहीं होगा उतना नुकसान
इसका समाधान बताते हुए डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपको सुबह की चाय पीनी ही है, तो कम से कम एक सिंपल सा काम कर सकते हैं। आपको बस चाय पीने से पहले दो गिलास नॉर्मल पानी पीना है, उसके बाद चाय पीनी है। ऐसा करने से चाय आपके पेट के लिए ज्यादा गर्म भी नहीं रहेगी और काफी हद तक डाइल्यूट भी हो जाएगी, जिससे उसके नुकसान बिल्कुल ना के बराबर हो जाएंगे। बस ये एक छोटा सा काम अगर आप कर लें, तो चाय का मजा भी ले सकते हैं और उसका कोई खास नुकसान भी आपकी बॉडी को नहीं होगा।
चाय के साथ हेल्दी स्नैक लेना शुरू करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा कहते हैं कि समस्या उतनी चाय में नहीं है, जितनी उसके साथ खाए जाने वाले स्नैक्स में है। तेल में तला हुआ नमकीन, आलू भुजिया, चिप्स, मैदा वाले बिस्किट, रस्क और मठरी; खाने में तो टेस्टी लगते हैं लेकिन इनमें भर-भर के रिफाइंड ऑयल, चीनी और मैदा होती है। यही सब चीजें हेल्थ प्रॉब्लम्स को जन्म देती हैं। इन अनहेल्दी स्नैक्स की जगह आप भुना चना, मखाना, मुरमुरे, पोहा या पराठा ले सकते हैं। ये आपके शरीर को पोषण भी देंगे और चाय के साथ खाने में भी अच्छे लगेंगे।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


