स्वाइन फ्लू को हल्के में न लें! ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत जाएं अस्पताल, फेफड़ों पर पड़ सकता है असर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लोग आमतौर पर हल्के में ले लेते हैं। क्योंकि इसके लक्षण भी बड़े सामान्य से होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये संक्रमण कुछ मामलों में गंभीर भी हो सकता है? ऐसे लक्षण दिखने पर बेहतर है कि तुरंत डॉक्टर की सलाह ली जाए।

Swine Flu Warning Signs
स्वाइन फ्लू में दिखें ये लक्षण तो तुरंत अस्पताल जाएं

देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तो भारी मात्रा में लोग तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और सिर दर्द की शिकायत लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लगातार बदलते मौसम की वजह से फ्लू के अलावा भी कई बीमारियां हैं, जिनका खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके शुरुआती लक्षण बड़े आम होते हैं, जैसे गले में दर्द, तेज बुखार, खांसी जुकाम और थकान। ज्यादातर लोगों में ये बीमारी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। इससे मरीज के फेफड़ों पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए अगर एक बार स्वाइन फ्लू हो गया है, तो लक्षणों पर खास ध्यान रखने की जरूरत है।

स्वाइन फ्लू में दिखें ये लक्षण तो तुरंत अस्पताल जाएं

आमतौर पर लोग स्वाइन फ्लू को हल्के में लेने लगते हैं, क्योंकि इसके लक्षण भी बेहद साधारण से होते हैं। लेकिन यहां ये समझने की जरूरत है कि भले ही ज्यादातर लोगों में ये संक्रमण आसानी से ठीक हो जाता हो, लेकिन कुछ मामलों में ये गंभीर भी हो सकता है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग, फेफड़े और सांस की बीमारी के मरीज, प्रेगनेंट महिलाओं को ले कर थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर स्वाइन फ्लू हो जाए, तो इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें।

अचानक से ज्यादा कमजोरी महसूस होना

बीमारी में कमजोरी महसूस करना आम बात है, लेकिन अगर कमजोरी कुछ ज्यादा ही हो रही है तो इसे नजरंदाज करना भी भारी पड़ सकता है। अगर फ्लू होने के बाद मरीज को जरा सा भी चलने-फिरने, उठने-बैठने में तकलीफ हो रही हो और लगातार सिर घूम रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

सांस लेने के तकलीफ होना

अगर सामान्य गतिविधि करते समय भी मरीज की सांस काफी ज्यादा फूलने लगे, सांस लेने में तकलीफ हो या ऐसा महसूस हो कि पर्याप्त हवा नहीं मिल रही है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। दरअसल गंभीर मामलों में फ्लू फेफड़ों पर भी असर कर सकता है, जो निमोनिया का कारण बन सकता है।

सीने में दर्द या दबाव महसूस होना

स्वाइन फ्लू के दौरान अगर सीने में दर्द उठ रहा हो या तेज दबाव महसूस हो रहा हो, तो इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। खासकर अगर इसके साथ सांस लेने में भी तकलीफ महसूस हो रही हो, तो नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

चेहरा या होंठो का रंग बदलना

शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से कई बार चेहरे या होंठों का रंग बदलने लगता है। ऐसे में अगर किसी भी मरीज के होंठ या चेहरा नीला पड़ने लगे तो डॉक्टर की इमरजेंसी जांच जरूरी हो जाती है।

हालत में सुधार होने के बाद फिर से बिगाड़ना

कई बार फ्लू के लक्षण कुछ दिनों में ही नॉर्मल होने लगते हैं, लेकिन उसके बाद अचानक से बुखार, खांसी या सांस की परेशानी बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ये किसी जटिलता या दूसरे संक्रमण की तरफ इशारा हो सकता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थस्वाइन फ्लू में दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं अस्पताल, फेफड़ों पर पड़ सकता है असर