उम्र से पहले बूढ़े हो रहे हैं आपके कान, मुंबई के सर्जन ने बताए देखभाल के 4 तरीके

Nov 14, 2025 10:51 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ear Care Tips: मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ मनन वोरा एक पोस्ट के जरिए बताते हैं कि हमारे कान शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में जल्दी बूढ़े होते हैं। साथ ही उन्होंने कानों को प्रोटेक्ट करने की भी कुछ टिप्स शेयर की हैं। आइए जानते हैं।

उम्र से पहले बूढ़े हो रहे हैं आपके कान, मुंबई के सर्जन ने बताए देखभाल के 4 तरीके

यूं तो अपनी सेहत का हम सभी बहुत ध्यान रखते हैं, लेकिन एक हिस्सा जो अक्सर इग्नोर हो जाता है, वो हैं हमारे कान। खासतौर से आजकल के दौर में जहां लाउड आवाजें इतनी कॉमन हो गई हैं, उम्र से पहले ही लोगों के सुनने की क्षमता कम होती जा रही हैं। मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ मनन वोरा एक पोस्ट के जरिए बताते हैं कि हमारे कान शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में जल्दी बूढ़े होते हैं। डॉक्टर कानों को प्रोटेक्ट करने पर जोर डालते हुए बताते हैं कि हियरिंग लॉस सिर्फ सुनने की समस्या नहीं है, बल्कि ये ब्रेन की एजिंग को भी फास्ट कर सकता है और कॉग्निटिव डिक्लाइन का कारण भी बन सकता है। साथ ही उन्होंने कानों को प्रोटेक्ट करने की भी कुछ टिप्स शेयर की हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

शरीर के बाकी हिस्सों से पहले बूढ़े होते हैं कान

डॉ मनन एक ऑनलाइन हाई फ्रिक्वेंसी हियरिंग टेस्ट शेयर करते हैं, जो आपके कानों के सुनने की क्षमता के बारे में बताता है। डॉक्टर कहते हैं कि आप जितनी ज्यादा फ्रीक्वेंसी तक आवाज सुन सकते हैं, आपके कान उतने ही यंग हैं। लेकिन समय के साथ हमारे कानों की एज तेजी से बढ़ती है और हम कम फ्रीक्वेंसी तक ही सुन पाते हैं।

क्यों कम हो जाती है हियरिंग फ्रिक्वेंसी?

डॉ वोरा बताते हैं कि हम हाई फ्रीक्वेंसी सुनने की क्षमता इसलिए खोते हैं क्योंकि हमारे इनर ईयर में मौजूद बेहद छोटे हेयर सेल्स समय के साथ घिस जाते हैं। तेज आवाजें, लंबे समय तक इयरफोन लगाए रखना, कॉन्सर्ट, ट्रैफिक का शोर और गलत लाइफस्टाइल की वजह से खराब ब्लड फ्लो, इसके पीछे ये सभी वजह जिम्मेदार होती हैं।

डॉक्टर आगे बताते हुए कहते हैं कि हियरिंग लॉस होना सिर्फ सुनने की क्षमता कम होने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि कई रिसर्च ये बताती हैं कि अगर हियरिंग लॉस का इलाज ना किया जाए, तो ये यादाश्त से जुड़ी समस्याओं, फास्ट कॉग्निटिव डिक्लाइन और यहां तक कि समाज से कटाव का भी कारण बन सकता है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि आपके कान सुनने से भी ज्यादा काम करते हैं।

ऐसे रखें अपनी ईयर हेल्थ का ध्यान

डॉ मनन कुछ इफेक्टिव तरीके बताते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी ईयर हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक सबसे पहले तो अपने हेडफोन या इयरफोन की आवाज कम से कम रखें। बीच-बीच में ब्रेक भी लेते रहें। इसके अलावा अपनी नींद और हाइड्रेशन का प्रॉपर ध्यान रखें। कानों में घंटी बजना या आवाज मफल्ड होना, जैसे कोई भी शुरुआती संकेत दिखें तो डॉक्टर को दिखाना ना भूलें।

नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या स्थिति के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;