Better Sleep Tips: नींद की गोलियां नहीं, रात में ट्राई करें केले का यह देसी नुस्खा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Natural Sleep Remedy: अगर आपको रात में देर तक नींद नहीं आती, बार-बार नींद खुल जाती है या सुबह उठने के बाद भी थकान महसूस होती है, तो केले से जुड़ा यह आसान घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है।

Good Sleep Home Remedies

क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें रात में बिस्तर पर जाने के बाद घंटों नींद नहीं आती? या फिर सुबह उठने के बाद भी शरीर थका-थका और सुस्त महसूस होता है? आजकल तनाव, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और अनियमित दिनचर्या की वजह से अच्छी नींद लेना कई लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर एक देसी नुस्खा काफी चर्चा में है- केले का उबला पानी। कई लोगों का मानना है कि सोने से पहले इस खास ड्रिंक को पीने से शरीर को आराम मिलता है और नींद बेहतर होती है। यही वजह है कि इसे 'नेचुरल स्लीप ड्रिंक' भी कहा जाने लगा है। आखिर केले को उबालकर पीने का यह तरीका इतना लोकप्रिय क्यों हो रहा है और इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं, आइए जान लेते हैं।

केले का उबला पानी कैसे बनाएं?

एक पका हुआ केला

एक से दो गिलास पानी

स्वाद के लिए एक चुटकी दालचीनी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले केले को अच्छी तरह धो लें, ताकि उसके छिलके पर लगी गंदगी साफ हो जाए।
  • अब केले के दोनों सिरे काट दें और उसे टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि छिलका नहीं हटाना है।
  • एक छोटे बर्तन में पानी डालें और उसमें केले के टुकड़े डाल दें। अब इसे धीमी आंच पर करीब 10-15 मिनट या रंग बदल जाने तक उबलने दें।
  • अब पानी को छानकर एक कप में निकाल लें। अगर चाहें, तो इसमें स्वाद के लिए थोड़ी दालचीनी भी मिला सकते हैं।
  • इसे सोने से लगभग एक घंटा पहले पिएं।

Banana Tea for Better Sleep

सुबह उठने पर क्या फर्क महसूस करेंगे?

  1. बेहतर नींद: केले में ट्रिप्टोफैन नामक एक तत्व होता है। शरीर इसे ऐसे हार्मोन में बदलता है, जो स्लीप साइकिल को कंट्रोल करते हैं। इससे रात में अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
  2. मसल्स रिलैक्स: केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम होते हैं जो मसल्स को रिलैक्स करते हैं। इससे रात में पैरों में होने वाली ऐंठन या जकड़न की समस्या कम हो सकती है।
  3. बेहतर हाइड्रेशन: केले का उबला पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का सोर्स माना जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इससे सुबह शरीर में पानी की कमी महसूस नहीं होती।

ये भी जरूरी

  • हमेशा ताजा और अच्छी क्वालिटी वाले केले का इस्तेमाल करें।
  • अगर आपको केले से एलर्जी है, तो इसका सेवन ना करें।
  • यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है, इसे किसी बीमारी के इलाज का विकल्प ना मानें। लंबे समय से नींद की समस्या है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।